Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
फूड डिपार्टमेंट ने पकड़ा 2000 किलो इंजेक्शन से पका हुआ तरबूज, खरीदते हुए न करें ये 5 बड़ी गलती
How To Identify An Injected Watermelon : गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और तपिश परेशान करती है, तो ऐसे में ठंडा और रसीला तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी खासियत यही है कि यह 90% पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे तरबूज की मांग भी बढ़ जाती है और इसी के साथ बढ़ता है इसमें मिलावट का खतरा। हाल ही में तमिलनाडु के तिरुपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक छापेमारी में 2,000 किलो से ज्यादा खराब और मिलावटी तरबूज जब्त किए गए। अधिकारियों ने इन्हें नष्ट कर उपभोक्ताओं को सचेत रहने की सलाह दी है।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर तरबूज में कैसी मिलावट की जाती है और हम इसे कैसे पहचान सकते हैं?
एरिथ्रोसिन क्या है?
दरअसल, तरबूज को अधिक लाल और मीठा दिखाने के लिए कुछ व्यापारी उसमें सिंथेटिक रंगों और केमिकल्स की मिलावट करते हैं। एरिथ्रोसिन (Erythrosine) नाम का एक गुलाबी रंग, जो सामान्यतः फूड कलरिंग में उपयोग होता है, तरबूज के गूदे को लाल दिखाने के लिए मिलाया जाता है। इसे इंजेक्शन के जरिए या फिर पानी में घोलकर तरबूज के अंदर डाला जाता है। यह रंग शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसके अलावा, कई बार कच्चे तरबूजों को कार्बाइड नामक केमिकल से पकाया जाता है, जिससे उनका रंग तो निखरता है लेकिन पोषण और स्वाद पर असर पड़ता है। कार्बाइड से पके फल खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
स्वास्थ्य पर असर
इसके अलावा, कई बार कच्चे तरबूजों को कार्बाइड नामक केमिकल से पकाया जाता है, जिससे उनका रंग तो निखरता है लेकिन पोषण और स्वाद पर असर पड़ता है। कार्बाइड से पके फल खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। डायटीशियन अंजली पाठक बताती हैं कि मिलावटी तरबूज खाने से त्वचा पर रैशेज, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है। लगातार इस तरह के तरबूज का सेवन करने से लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। शरीर में जहरीले तत्व (टॉक्सिन्स) जमा होने लगते हैं और पाचन क्रिया भी कमजोर हो सकती है।
तरबूज की मिलावट की पहचान कैसे करें?
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इसके लिए एक सरल घरेलू तरीका बताया है।
- एक सफेद कपड़ा, टिशू या रुमाल लें।
- तरबूज के गूदे को काटकर उस कपड़े पर हल्के से रगड़ें।
- अगर कपड़े पर गुलाबी या लाल रंग के निशान आ जाएं, तो इसका मतलब है कि उसमें रंग मिलाया गया है।
- अगर कोई निशान नहीं आता, तो तरबूज प्राकृतिक है।
तरबूज खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- तरबूज का छिलका बहुत ज्यादा चमकदार न हो।
- उस पर सफेद धूल या पाउडर जैसा कुछ दिखे तो न लें।
- हल्के से ठोकने पर खाली गूंज जैसी आवाज आए तो समझिए वह पका हुआ है।
- कटे हुए फल न खरीदें क्योंकि वे धूल और गंदगी के संपर्क में रहते हैं।
- गूदा अगर असामान्य रूप से ज्यादा लाल दिखे तो सतर्क रहें।
तरबूज गर्मियों में ठंडक देने वाला और सेहतमंद फल जरूर है, लेकिन इसे खरीदते समय सतर्कता जरूरी है ताकि आप और आपके परिवार की सेहत सुरक्षित रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
