Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
दही के साथ आलू के पराठे खाने वाले हो जाएं सावधान! इन 5 चीजें खाने से बिगड़ सकती हैं सेहत
Foods Not To Eat With Dahi : दही एक ऐसी चीज है, जिसे लोग हर मौसम में खूब चाव से खाते हैं। लस्सी, छाछ और कढ़ी जैसे चीजों के रुप में इसका खूब सेवन होता है। दही शरीर के लिए पौष्टिक पदार्थों में से एक है।
लेकिन अगर इसे कुछ दूसरे खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाया जाए, तो ये शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ बताए गए हैं, जिनका सेवन कभी भी दही के साथ नहीं करना चाहिए।

दही में पाए जाने वाले गुण
दही में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही दही में काफी अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन इतने पोषक तत्वों से भरपूर दही को कुछ चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए।
दही और आलू का पराठा
दही और आलू का पराठा खाना हर किसी को खूब पंसद होता है, लेकिन इन दोनों को साथ में खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। दही और ऑयली फूड एक साथ खाने से मेटाबॉलिज्म के काम में रुकावट आती है, नतीजन डाइजेशन प्रोसेस स्लो हो जाता है। इसके अलावा आपको सुस्ती सी महसूस होती है।
मछली
दही और मछली का कॉम्बिनेशन बहुत ही जहरीला होता है। इनको एक साथ खाने से अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की दिक्कत हो जाती है। जब मछली और दही दोनों को साथ खाया जाता है, तो प्रोटीन सही तरीके से बॉडी में डाइजेस्ट नहीं हो पाता है।
खट्टे फल
दही के साथ खट्टे फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि दही का स्वाद भी खट्टा होता है। इसी वजह से संतरा, नींबू, अनानास, आलू बुखारा जैसे फलों का सेवन दही के साथ नहीं करना चाहिए। इससे आपके पेट का हाजमा खराब हो सकता है।
खजूर
खजूर का सेवन करने के बाद दही का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप इनका सेवन एक साथ करती हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है। कोशिश करें कि खजूर और दही का सेवन साथ न करें। कम से कम 2 घंटे के अंतराल के बाद खजूर खाएं।
केला
कई लोगों को दही केला साथ खाना खूब पसंद हैं। लेकिन ये कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए खतरनाक है। इसे खाने से पेट का हाजमा खराब हो सकता है। केला खाने से बाद कुछ देर तक दही खाने से परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
