Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
100 साल जीने वाले लोग खाते हैं ये चीजें, जानें लंबी उम्र पाने का हेल्दी सीक्रेट!
आहार ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। इसलिए, खुद को बीमारी से दूर रखने और एक अच्छा स्वस्थ जीवन जीने के लिए आहार पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हालांकि, आज के समय में जब लोग बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह रहे हैं तो ऐसे में खुद पर अधिक ध्यान और भी अधिक आवश्यक हो गया है। भारत में आम लोगांे से लेकर सेलिब्रिटीज तक का कम उम्र में चले जाना बेहद आम होता जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि हम अपने आहार पर सही ढंग से ध्यान नहीं देते हैं।
जब लंबा और रोग-मुक्त जीवन जीने की बात आती है, तो यकीनन आहार एक अनिवार्य भूमिका निभाता है। दुनिया के कुछ देश, जैसे जापान, ग्रीस सार्डिनिया, इटली, ओकिनावा, निकोया, कोस्टा रिका और इकारिया, ब्लू जोन के रूप में जाने जाते हैं। इन देशों में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है।

इसके पीछे कहीं ना कहीं उनका खानपान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ दुनिया में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले लोगों के कुछ फूड सीक्रेट्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी अपनी डाइट को बेहतर बना पाएंगे-
फलों और सब्जियों का करें ज्यादातर इस्तेमाल
प्लांट बेस्ड डाइट लोग फल और सब्जियों का अधिकतम इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, दुनिया के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले लोग भी फलों और सब्जियों का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करते है। वे एक दिन में फलों और सब्जियों की पांच से 10 सर्विंग का लक्ष्य रखते हैं। फल और सब्जियां विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और फोलेट का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। इतना ही नहीं, वे डायटरी फाइबर का भी अच्छा सोर्स हैं, जो आपके गट को हेल्दी रखते हैं। इससे बाउल कैंसर का रिस्क भी काफी हद तक कम होता है।
हर दिन खाएं बीन्स
जो लोग लंबे समय तक जीते हैं, वे अपनी डाइट में बीन्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे लोग नियमित रूप से एक कप बीन्स खाना काफी पसंद करते हैं। बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। पिंटो बीन्स, ब्लैक बीन्स, दाल और गार्बानो बीन्स जैसे बीन्स फोलेट, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी बेहतरीन सोर्स हैं, जिसके कारण फैटी लीवर को रोका जा सकता है। साथ ही साथ, इससे दिल को फायदा पहुंचता है और कैंसर का खतरा भी काफी कम होता है।
खाएं नट्स
हर दिन नट्स खाना सेहत के लिए लाभदायक है। हालांकि, इन नट्स को रोस्ट करते हुए चीनी, तेल या नमक का इस्तेमाल ना किया गया हो। नट्स ना केवल आपके वजन को मेंटेन करने में मदद करेंगे, बल्कि ये हार्ट हेल्थ का ख्याल रखते हैं। साथ ही साथ, इससे डायबिटीज को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। नट्स प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स हैं।
प्रोसेस्ड फूड्स से करें परहेज
मफिन, चिप्स, कुकीज़ और प्रेट्ज़ेल जैसे प्रोसेस्ड फूड्स खाने में काफी अच्छे लगते हैं और आपके टेस्ट बड्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होते हैं। हालांकि, उनमें खाली कैलोरी होती है। साथ ही साथ, इन्हें बनाते समय मक्खन, चीनी, तेल और रिफाइंड आटे का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें बहुत कम या कोई पोषण नहीं होता है। ऐसे में जब इनका सेवन किया जाता है तो ये आपकी सेहत को सिर्फ नुकसान ही पहुंचाते हैं और आपकी उम्र को अनजाने ही कम करने लग जाते हैं।
हेल्दी ऑयल को डाइट में शामिल करें
खाना बनाते समय तेलों का इस्तेमाल करना बेहद ही आम बात है। लेकिन जो लोग लंबे समय तक जीते हैं, वे अपनी डाइट में हेल्दी ऑयल्स को शामिल करते हैं। जैतून का तेल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी ऑयल्स में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये हार्ट यहां तक कि वेट मैनेजमेंट के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं। ये हृदय रोग, अल्जाइमर रोग और स्ट्रोक के रिस्क को भी कम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
