Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Foods Avoid While Drinking Alcohol : दारू पीते हुए चखने में न खाएं ये चीजे, पेट में जाते ही बन जाती हैं जहर
Daru Ke Sath Kya Khana Chahiye Or Kya Nahi : हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि शराब पीना अच्छी बात नहीं हैं। बावजूद इसके शराब के बिना हर महफिल सूनी सी लगती है। शराब पीने के कारण हजार हो सकते हैं लेकिन चखने के बिना शराब का मजा अधूरा होता है। कई लोग तो शराब कम और चखना ज्यादा खाते हैं।
अक्सर लोग शराब के साथ तीखी, चटपटी और ऑयली चीजें चखने में खाना पसंद करते हें जो आपकी सेहत और लीवर को ज्यादा ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि शराब का सेवन करते हुए चखने में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।

ड्राय फ्रूट
शराब पीते हुए चखने में काजू और मूंगफली ज्यादात्तर लोगों की पहली पसंद होती हैं। ये दोनों चीजें शराब के साथ खाने से परहेज करनी चाहिए। क्योंकि शराब के साथ इन्हें खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा अपच के वजह से उल्टी होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
शराब के साथ न खाएं ऑयली चीजें
अल्कोहल के साथ ऑयली खाने से पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है। चिप्स , नमकीन, फैंच फ्राइस और पकौड़े जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। इनमें मौजूद सोडियम की वजह से डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है और लोग इस चक्कर में एक्सट्रा पैग मार लेते हैं।
डेयरी प्रॉडक्ट भी अवॉयड करे
दारू के साथ पनीर या दूसरे डेयरी प्रॉडक्ट भी खाने से परहेज करना चाहिए। दूध से बनी चीजें खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचता है, जो हार्ट अटैक की समस्या को बढ़ा सकता है।
मीठा न खाने से बचे
शराब पीने के एक घंटे बाद तक मीठी चीज भी नहीं खानी चाहिए। शराब के साथ मीठा खाने से नशा दोगुना हो जाता है।
सोडा या कोल्ड ड्रिंक भी न मिलाएं
कुछ लोग शराब के साथ कोल्ड ड्रिंक व सोडा मिलकर पीते हैं लेकिन इसकी वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और इससे डीहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है
शराब के साथ क्या खाना चाहिए?
शराब के साथ चखना में ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें ज्यादा नमक न हो। इसलिए तली भुनी चीजों की जगह सलाद और बादाम खाएं। इन ज्यादा नमक न मिलाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
