Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
French Fries Side Effects: फ्रेंच फ्राइस खाने से बढ़ सकती है ये दिक्कत, स्टडी में हुआ चौंकान्ने वाला खुलासा
बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को फ्रेंच फ्राइज खाना बेहद पसंद होता है। रास्ते में चलते-चलते खाना हो या फिर मूवी देखते हुए। लोगों के लिए ये एक कंफर्ट फूड बन चुका है। लेकिन हाल ही में हुए एक रिसर्च के अनुसार फ्रेंच फ्राइज खाने से मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।
चीन के हांगझोउ में शोधकर्ताओं ने पाया है कि तले हुए खाद्य पदार्थ, विशेष रूप से तले हुए आलू को खाने से एंजाइटी और डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। यह शोध जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल अकेडमी ऑफ साइंसेज ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में प्रकाशित हुआ था।

इस रिसर्च के अनुसार मेंटल हेल्थ के लिए तले हुए भोजन की खपत को कम करने के महत्व पर जोर दिया गया है। शोधकर्ताओं ने लगभग 11 सालों में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों पर रिसर्च किया। जिसमें तला हुआ भोजन खाने वालों में चिंता के 8,294 मामले और डिप्रेशन के 12,735 मामले पाए गए। फ्रेंच फ्राइज खाने से डिप्रेशन और टेंशन के अलावा भी कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
फ्रेंच फ्राइज खाने के अन्य स्वास्थ्य समस्याएं
1. पेट में दर्द की समस्या
कार्ब्स और प्रोटीन की तुलना में फेट शरीर में बहुत धीरे-धीरे पचता है। अल्ट्रासाउंड इंटरनेशनल ओपन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, फ्रेंच फाइज खाने से आपके पेट दर्द से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ज्यादा मात्रा में फ्रेंच फ्राइज खाने से आपके पेट में पाचन से संबंधित अन्य दुष्प्रभावों जैसे मतली, दस्त, सूजन और ऐंठन हो सकती है।
2. इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर
जर्नल करंट ओपिनियन इन क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड मेटाबोलिक केयर में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, एक उच्च वसा, फ्राई डाइट खाने से, आप अपने आंत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिसके कारण आपका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो सकता है और आप कई तरह की बीमारियों का सामना कर सकते हैं।
3. वजन बढ़ना
फ्रेंच फ्राइज में फेट की मात्रा अधिक होती है जो आपके लिए सुपर कैलोरी के रूप में काम करता है। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से मोटापा अधिक बढ़ सकता है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए।
4. दिल की बीमारी को बढ़ाएं
फ्रेंच फ्राइज ट्रांस फेट से भरपूर होता है जो आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है और आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इसके ज्यादा सेवन से दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों के खून में औद्योगिक ट्रांस वसा का उच्चतम स्तर था, उनमें अल्जाइमर बीमारी विकसित होने की संभावना 75 प्रतिशत तक ज्यादा थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
