Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
FSSAI ने पकड़ा 18 हजार लीटर नकली कुकिंग ऑयल तेल, कहीं आप तो नहीं खा रहे? जानें कैसे पता करें
राजस्थान के अजमेर में नकली खाद्य तेल का जखीरा पकड़ा गया है। करीब 18 हजार लीटर नकली खाद्य तेल जब्त किया गया है। फूड सेफ्टी और स्टेंटर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FASSI) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। यह पहली बार नहीं है कि जब इतनी बड़ी मात्रा में नकली कुकिंग ऑयल पकड़ा गया है। इससे पहले भी कई बार नकली तेल पकड़ने के मामले सामने आ चुके है।
आपको बता दें कि कुकिंग ऑयल में मेटानिल, ट्राई-ऑर्थो-क्रेसिल-फॉस्फेट (TOCP) और concentrated HCL जैसे खतरनाक केमिकल की मिलावट करते हैं। इन केमिकल मिले खराब कुकिंग ऑयल खाने से सेहत को कई नुकसान तरह का नुकसान पहुंचता है। अब यहा सवाल उठता है कि आखिर नकली तेल का पता करने का तरीका क्या है?

नकली तेल खाने के नुकसान?
नकली कुकिंग ऑयल खाने से सेहत पर कई हानिकारक प्रभाव पड़ता हैं। इन तेलों में अक्सर ट्रांस फैट जैसे हानिकारक पदार्थों की मिलावट की जाती है। इनके सेवन से हृदय रोग, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज जैसी रिस्क होने के संभावना रहती है।
नकली कुकिंग ऑयल में हैवी मेटल, कीटनाशक के अवशेष या औद्योगिक रसायन जैसे जहरीले केमिकल मिलाए जाते हैं जो शरीर में पहुंचकर लीवर, नर्वस सिस्टम, किडनी डैमेज और इम्यून सिस्टम को बर्बाद कर सकता है। लंबे समय तक इस तरह के तेल का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।
घर पर ऐसे पता करें नकली तेल
- कुकिंग ऑयल को फ्रीज में रखकर देखें अगर उसमें पाम ऑयल जैसी चीजों की मिलावट होगी तो वह जम जाएगा, वहीं शुद्ध सरसों का तेल ऊपर निकल आएगा। इस तरह असली सरसों के तेल का पता लगाया जा सकता है।
- आप एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें, सरसों के तेल में से धुआं निकालना चाहिए। जब इसमें से तेज धुआं निकलेगा तो उसकी गंध गायब हो जाती है, जबकि नकली सरसों के तेल में ऐसा नहीं होगा।
- एक कटोरे में थोड़ा सा तेल लें और उसमें एक चम्मच पीला बटर लेकर तेल में मिक्स करें। मिक्स करने पर यदि तेल का रंग लाल रंग में बदल जाए तो समझ लेना कि आपका तेल मिलावटी है और अगर तेल का रंग न बदले तो समझ जाना तेल में मिलावट नहीं है।
- नारियल तेल बर्तन में रखें और फ्रीज में रख दें। अगर तेल में किसी प्रकार की मिलावट होगी तो वह पूरी तरह से नहीं जमेगा, मिलावटी तेल की एक लेयर ऊपर ही तैरती हुई नजर आएगी। वहीं असली नरियल तेल जम जाएगा।
कुकिंग ऑयल खरीदते हुए इन बातों का रखें ध्यान
- ऑयल के लेबल को अच्छे से पढ़े, अच्छे तेल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 के बीच 1:2 का अनुपात होना चाहिए।
- तेल की बोतल पर जीरो ट्रांस फैट और नॉन हाइड्रोजिनेटिड और नॉन पीएचवीओ (PHVO) भी लिखा होना जरूरी।
- बोतल पर कोल्ड कंप्रेस्ड ऑयल लिखा हुआ है या नहीं।
- 6 महीने से ज्यादा पुराना देसी घी और ऑयल का इस्तेमाल करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
