Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
जायरा वसीम के खाने में निकली फफूंद, एक्ट्रेस ने दी ये सलाह, जहर से कम नहीं होता है फफूंदी वाला खाना
What Happens If You Eat Mold : दंगल जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं जायरा वसीम सालों पहले इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में जायरा वसीम ने श्रीनगर की एक लोकल बेकरी से खाने का सामान खरीदा था, उसमें फफूंद लगी मिली, तो जायरा ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया।
जायरा वसीम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेकरी से खरीदी हुई पाई में फफूंद दिखाते हुए लिखा है, जब भी आप लोकल बेकर्स से कोई सामान खरीदें, तो खाने से पहले उसे 2 बार जरुर चेक करें।

हालांकि फफूंद लगा हुआ खाना किसी जहर से कम नहीं होता है। ऐसा खाना खाने से सेहत को गंभीर ख़तरा पैदा हो जाता है। रसोईघर में पनपने वाली फफूंद से बचना बहुत ज़रूरी है।
कितनी खतरनाक होती हैं फंफूद?
लंबे समय तक रखे हुए खाद्य पदार्थों में अक्सर फफूंद लग जाती है। क्योंकि भोजन में हवा के माध्यम से फफूंद के बीजाणु पहुंच जाते हैं। फूड जितना पुराना होता जाएगा फंफूद उतनी जल्दी लगती है। फफूंद शरीर में जाने के बाद आपको बीमार कर सकती हैं। इसमें मौजूद मायकोटॉक्सिंस नामक जहरीले पदार्थ शरीर के भीतर पहुंचकरश्वसन तंत्र में दिक़्क़त पैदा कर सकती है। इससे सीने में जलन, खांसी व उल्टी हो सकती है। आंतों को भी डैमेज कर सकती है। फफूंदी लगे खाद्य पदार्थों के चलते फूड पॉइज़निंग हो सकती है। अगर मामला गंभीर हो जाए तो ऐसे में जानलेवा भी साबित हो सकता है।
इनमें जल्दी लगती है फफूंद
कुछ ऐसे खाद्य हैं जो फफूंद की चपेट में जल्दी आते हैं, इनमें ब्रेड, पनीर, चीज़, सूखे मेवे, मूंगफली, रोटी, मक्का जैसी चीजें आती हैं।
- फलों में स्ट्रॉबेरी, अंगूर और रसभरी फंफूद लगने का खतरा रहता है।
- सब्जि़यों में भिंडी, टमाटर, मिर्च और खीरे में भी जल्दी फंफूद लग जाती हैं।
- खट्टी चीजें जैसे अचार, आंवला और नींबू में जल्दी फफूंद लगती है।
- पिसे मसालों में जब नमी आ जाती है तो इनमें भी फफूंद पनपने लगती है।
- अक्सर काफी लंबे समय तक बंद रहने की वजह से साबुत मसाले भी फंफूद लग जाती हैं।
खाद्य पदार्थ को फफूंद से बचाने के लिए ये सावधानी बरतें
- ऐसे खाद्य जिनको फ्रिज की आवश्यकता होती है उन्हें ज़्यादा देर तक बाहर न रखें। इन खाद्यों को ज्यादा देर तक बाहर रखने पर फफूंदी जल्दी लग सकती है।
- अगर किसी खाद्य पदार्थ में पहले से ही फफूंद लग चुकी है तो उसे प्लास्टिक की थैली में डालकर कूड़ेदान में फेंक दें। ऐसे फूड अन्य खाद्य पदार्थों में लगी फफूंद से अन्य खाद्य पदार्थों में भी लग सकती है।
- बाज़ार से लाए फल व सब्जि़यों को हमेशा प्लास्टिक की थैली में ही ढककर रखें। उन्हें बाहर रखने पर फफूंद लगने का डर बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications