Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ganesh Chaturthi 2023 : बप्पा का आर्शीवाद पाने के लिए रखा है व्रत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
Ganesh Chaturthi Ke Vart me Kya Khaye : गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त बप्पा की घर में स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद उनका गणेश विसर्जन करके उन्हें विदा करते हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है।
इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से प्रारंभ होगी व 28 सितंबर को गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा। कुछ लोग गणेश चतुर्थी के इन दस दिनों तक व्रत भी रखते हैं। मगर व्रत के दौरान कुछ लोग अपनी सेहत का ठीक प्रकार से ध्यान नहीं रख पाते जिसके चलते सेहत को काफी परेशानी हो सकती है।

ऐसे में अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो उसके लिए आपको कुछ ऐसी चीजों को खाने की आवश्यकता है, जिससे आपके शरीर की ऊर्जा बनी रहे। गणेश चतुर्थी व्रत रखने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि व्रत के दौरान हम क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खा सकते, जिससे हमारा व्रत अच्छी तरह सम्पन्न हो सके।

फल और जूस का करें सेवन
फलों और जूस से शरीर को पोषण मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन, खनिज तत्व, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में एनर्जी को बनाए रखते हैं।
सूखे मेवे
यदि आपको व्रत के दौरान काफी ज्यादा भूख लग रही है और कुछ पकाने का मन नहीं है तो इस स्थिति में ड्राईफ्रूट्स जैसे- बादाम, मूंगफली, काजू, खजूर आदि कुछ मेवे खा लें। इससे आपका शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा। सूखे मेवे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। वे पौष्टिक होने के साथ ही जल्द ही पेट भी भर देते है।
खूब पिएं पानी
ज्यादा से ज्यादा पीने की सलाह तो डॉक्टर भी देते हैं। गणेश चतुर्थी के दोरान कई तरह के उत्सवों को मनाया जाता है। इस दौरान शरीर थक जाता है। अगर आप चाहते हैं, कि व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनी रहे, तो ढेर सारा पानी पिए।
फलहार की ये चीजें देंगी एनर्जी
व्रत हैं तो दिन के समय हेवी फलाहार कर लें। शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए सिंघाड़े की रोटी और पनीर की व्रत वाली सब्जी खा सकते हैं। इसके अलावा आलू की सब्जी भी आपको पर्याप्त ऊर्जा देने के लिए व्रत में पौष्टिक आहार है। व्रत के दौरान ये चीजें ऐसी हैं जिन्हें खाना चाहिए, ताकि शरीर अपनी एनर्जी ना खोए। और आप अच्छे से गणेश चतुर्थी के उत्सवों को सेलेब्रेट कर सकें।

साबूदाने की खिचड़ी
व्रत के दौरान साबूदाने की खिचड़ी खाना एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर अंदर से पोषित होता है, और पेट भी भर जाता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
खुद को ना रखें भूखा
व्रत रखना अच्छी बात है, लेकिन भूख मारकर खुद को भूखा रखना ये तो शरीर पर नाइंसाफी होगी। अगर व्रत के दोरान कुछ खा और पी नहीं सकते तो व्रत शुरू होने से पहले और खत्म होने के तुरंत बाद पेट भरकर खाना खाएं। इससे शरीर में पर्याप्त एनर्जी बनी रहेगी।
इन चीजों को खाने से बचे
कई लोग गणपति की स्थापना तक व्रत रखते हैं और उसके बाद में शाम को भोजन करते हैं। ऐसे में ध्यान रखें की व्रत के बाद किए जाने वाले भोजन में प्याज़, लहसुन, चुकंदर, गाजर और कटहल खाना वर्जित है, इसे व्रत के दिन खाने से बचें। गणेश चतुर्थी 2023 पर तुलसी का इस्तेमाल किसी भी चीज में न करें, न ही तुलसी का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
