Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Garmi Me Ghamori Ka Ilaj: गर्मी में घमौरियों ने कर दिया बुरा हाल, ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे आराम
Garmi Me Ghamori Ka Ilaj : घमौरी यानी हीट रैशेज आम तौर पर गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं के संपर्क में आने और पसीने की ग्रंथियों में रुकावट आने के वजह से होती है। पसीना न निकलने के वजह से त्वचा में मौजूद स्टेफिलोकोकस एपिडरमाइटिस नामक बैक्टीरिया स्किन में पनपने की वजह से घमौरियों की शक्ल ले लेते है।
बच्चे हों या बड़े गर्मी के वजह से घमौरियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी घमौरियों से परेशान है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जो तपती गर्मी में घमौरियां दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

खीरा
घमौरियों होने पर खीरा इसका रामबाण इलाज हो सकता है। इसे कद्दूकस करके इसका रस निकाल ले और फिर इसे त्वचा पर लगाए। इससे आपको ठंडक मिलेगी। यह त्वचा को शांत रखने के साथ जलन, खुजली से भी राहत दिलाता है। खीरे में 97 फीसदी पानी होता है इसके सेवन से स्किन हाइड्रेट रहती है और घमौरिया खत्म होने लगती है।
नारियल के तेल में कपूर
नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद जाते हैं जो घमौरियो को खत्म स्किन को स्मूद बनाने का काम करते हैं। वहीं कपूर में भी एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती है। एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें कपूर को मिलाकर गर्म करें। अब इसे घमौरियों पर अप्लाई करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद नहा लें। आपको तुरंत आराम सा मिलेगा।
आइस क्यूब
घमौरियों से राहत पाने के लिए एक कॉटन के कपड़े में कुछ आइस क्यूब लेकर इससे घमौरी वाली जगह पर हल्का हल्का रगड़े, इससे आपको आराम मिलेगा और जलन से राहत।
एलोवेरा जेल
घमौरियों होने पर आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। इसमें मौजूद कूलिंग एजेंट और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज स्किन को रिपेयर कर स्मूद बनाने का काम करती हैं और स्किन को ठंडक भी पहुंचाती है।
मुल्तानी मिट्टी
घमौरियां दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा सकते हैं। यह ठंडी होती है और और गर्मी को सोखने का काम करती है। इसका पेस्ट बना कर इसे 20 मिनट के लिए घमौरियों की जगह पर लगा लें और सुखने पर तुरंत धो लें। आपको जल्दी ही राहत मिल जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications