Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
7 People Who Should Avoid Eggs in summers: हमने सुना है कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे... लेकिन क्या गर्मी में भी अंडे खाना सेहत के लिहाज से सुरक्षित है। दरअसल, अंडे को प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का पावरहाउस माना जाता है, यही वजह है कि लोग इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं। मगर सवाल ये उठता है कि गर्मी में खाने चाहिए या नहीं और किन लोगों को इस मौसम में अंडे खाने से परहेज करना चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटिशियंस के मुताबिक, अंडों की तासीर बेहद गर्म होती है। सर्दियों में जो अंडा शरीर को अंदरूनी गर्मी देकर फायदा पहुंचाता है, वही अंडा कड़कड़ाती गर्मियों में आपके शरीर का तापमान असंतुलित कर सकता है। मगर इस बात से अनजान लोग गर्मी में भी सर्दी के हिसाब से अंडे का सेवन करते हैं जिससे पेट में भयंकर जलन, डिहाइड्रेशन और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। अगर आप भी गर्मियों में रोज अंडे खा रहे हैं, तो जरा रुकिए! क्योंकि अंडे की गर्म तासीर के कारण शरीर में कई बड़ी बीमारियां पनप सकती हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में अंडा खाना चाहिए या नहीं और किन 7 लोगों को इस मौसम में अंडों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

क्यों गर्मियों में खतरनाक हो सकता है ज्यादा अंडा खाना? (The Side Effects of Eggs in Summer)
गर्मियों के दिनों में हमारा पाचन तंत्र पहले से ही थोड़ा धीमा और संवेदनशील हो जाता है। इस मौसम में अत्यधिक अंडे खाने से शरीर में 'थर्मोजेनिक इफेक्ट' बढ़ता है। इसका सीधा मतलब यह है कि अंडे को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अंदरूनी गर्मी बढ़ती है। अगर सीमित मात्रा या सही तरीके से इसका सेवन न किया जाए, तो यह पेट खराब होने, उल्टी, दस्त और शरीर पर लाल दानों का कारण बन सकता है।
सावधान! इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज (7 People Who Should Avoid Eggs)
1. कमजोर पाचन और गैस-एसिडिटी से परेशान लोग
जिन लोगों का पेट गर्मियों में अक्सर खराब रहता है, जिन्हें ब्लोटिंग, कब्ज या खट्टी डकारें आती हैं, उन्हें अंडों से दूरी बना लेनी चाहिए। अंडे की गर्म तासीर पाचन क्रिया को और धीमा कर देती है।
2. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
अंडे के पीले भाग (Yolk) में कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा अधिक होती है। गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से रक्तचाप अचानक बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।
3. किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोग
अंडे में हाई-प्रोटीन होता है। किडनी के मरीजों के लिए अत्यधिक प्रोटीन को फिल्टर करना मुश्किल होता है, खासकर गर्मियों में जब शरीर में पानी की कमी (Dehydration) का खतरा ज्यादा रहता है।
4. हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी वाले मरीज
अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ा हुआ है, तो गर्मियों में पूरा अंडा (योक सहित) खाने से बचें। यह धमनियों में ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ा सकता है।
5. त्वचा की एलर्जी और पिंपल्स से पीड़ित लोग
जिन्हें चेहरे पर बहुत ज्यादा मुंहासे होते हैं या जिनकी स्किन ऑयली है, उनके लिए गर्मियों में अंडा खाना किसी आफत से कम नहीं है। शरीर की गर्मी बढ़ने से त्वचा पर बड़े और दर्दनाक दाने निकल आते हैं।
6. शरीर में अत्यधिक गर्मी महसूस करने वाले लोग
कुछ लोगों के शरीर की प्रकृति 'पित्त' प्रधान होती है, जिन्हें सामान्य से ज्यादा गर्मी और पसीना आता है। ऐसे लोगों को इस मौसम में अंडों के सेवन से बचना चाहिए।
7. डायबिटीज (मधुमेह) के मरीज
कुछ शोध बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में ज्यादा अंडों का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा डायबिटीज के मरीजों में सामान्य से अधिक बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो गर्मियों में पीले भाग से पूरी तरह परहेज करें या डॉक्टर की सलाह लें। फिटनेस फ्रीक्स और एथलीट्स इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं, क्योंकि इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है जो इस मौसम में शरीर को भारी कर सकता है।
गर्मियों में अंडा खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते (Breakfast) का है। रात के समय इसे खाने से बचें, क्योंकि यह भारी होता है और रात में पाचन क्रिया धीमी होने के कारण पेट में जलन या भारीपन हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
