Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गौतमी कपूर बेटी को तोहफे में देना चाहती थी सेक्स टॉयज, कितने हैं ये सेफ? विशेषज्ञ से जानें सच्चाई
sex toys safety tips : एक्ट्रेस गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) इन दिनों अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले दिए गए इस इंटरव्यू का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी के 16वें जन्मदिन पर उसे एक सेक्स टॉय या वाइब्रेटर (Vibrator) गिफ्ट करने का सोचा था। भारतीय समाज में जहां ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों से सेक्स से जुड़े विषयों पर खुलकर बात नहीं करते, वहीं गौतमी के इस बयान ने लोगों को चौंका दिया। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं-कुछ लोग उनकी सोच की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे गलत ठहरा रहे हैं।
आज के समय में युवाओं में सेक्स टॉयज का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये उपकरण प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) के लिए सीधे तौर पर हानिकारक नहीं होते, लेकिन इनका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करना बेहद जरूरी है। कई बार चिकित्सक भी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों में मरीजों को ऐसे उपकरण इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, लेकिन टीनएजर्स अक्सर इन्हें अपनी इच्छा से इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

सेक्स टॉयज खरीदते हुए रखें इन बातों का ध्यान
एक्सपर्ट के मुताबिक आजकल किशोर आसानी से ऑनलाइन सेक्स टॉयज मंगवा लेते हैं और उनका उपयोग शुरू कर देते हैं। हालांकि, इसके साथ कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सही तरीके से उपयोग - इन उपकरणों का प्रयोग डॉक्टर या प्रोडक्ट गाइडलाइन के अनुसार ही करें और इनकी लत न लगने दें।
सफाई पर ध्यान - टॉयज की साफ-सफाई न होने पर इंफेक्शन और सूजन का खतरा बढ़ सकता है।
ओवरयूज से बचें - जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर यौन जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
क्वालिटी का चुनाव - कम गुणवत्ता वाले टॉयज से त्वचा को नुकसान या संक्रमण का खतरा होता है, इसलिए हमेशा प्रमाणित और सुरक्षित प्रोडक्ट चुनें।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ लोग इन टॉयज के आदी हो जाते हैं, जिससे वे प्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाने में रुचि खोने लगते हैं। नेचुरल रिलेशन और टॉयज से मिलने वाला अनुभव अलग होता है, इसलिए इन्हें वास्तविक रिश्तों का विकल्प नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा, अननेचुरल या खतरनाक तरीके से प्रयोग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों को सेक्स टॉय गिफ्ट करने से ज्यादा जरूरी है कि माता-पिता उन्हें सही सेक्स एजुकेशन दें। इससे वे सेक्स और यौन स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और किसी भी गलत आदत या गतिविधि से बच पाएंगे। माता-पिता और बच्चों के बीच इस विषय पर खुली बातचीत से उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने में मदद मिलती है।
खरीदने से पहले सलाह जरूर लें
जो लोग सेक्सुअल एडिक्शन से जूझ रहे होते हैं, उनके लिए कुछ मामलों में सेक्स टॉय एक विकल्प हो सकते हैं, ताकि वे अपनी इच्छाओं को नियंत्रित कर सकें। लेकिन अगर किसी को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। सही जानकारी और सावधानी के साथ उपयोग करने पर ये टॉयज सुरक्षित हो सकते हैं, लेकिन लापरवाही से ये सेहत के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
