Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Ghee Coffee : डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखता है घी कॉफी, एक्ट्रेस भी है इसकी फैन
क्या आप भी उन लोगों में है जो ये मानते है कि घी का सेवन करने से वजन बढ़ता है? तो आप भी गलत सोचते है। क्यूंकि एक्सपर्ट घी को वजन बढ़ाने में नहीं वजन घटाने में मददगार मानते है। दरअसल, घी में पाए जाने वाला सैचुरेटेड फैट शरीर के जिद्दी फैट को कम कर सकता है। साथ ही घी खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिसकी वजह से वजन तेजी से कम होता है। खासकर कॉफी के साथ घी का कॉम्बीनेशन ना सिर्फ सेहत बल्कि टेस्ट को भी बेहतर बना सकता है।
कई सारे बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ऐसे है जो घी-कॉफी से अपने दिन की शुरूआत करते है। तो इस ड्रिंक की रेसिपी क्या है ?इसको पीने से क्या फायदे मिलते है ? क्या इसको पीने का कोई फिक्स टाइम है? इसे दिन में कितनी बार पीया जा सकता है?, यहां हम इन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे है।

क्या खास है घी कॉफी में
बचपन से हम यही सुनते आए है घी खाया करो, तंदुरूस्त रहोगे। लेकिन आजकल की जनरेशन घी को मोटापे का सबसे बड़ा कारण मानती है। जबकि उनका ये सोचना पूरी तरह से गलत है। क्यूंकि घी को अगर कॉफी के कॉम्बिनेशन के साथ कंज्यूम किया जाए तो ये आपके वेट लॉस जर्नी को और आसान बना सकता है। घी-कॉफी के कॉम्बिनेशन को बटर कॉफी या बुलेटप्रूफ कॉफी के रूप में भी जाना जाता है। जो सिद्धार्थ मल्होत्रा और भूमि पेडनेकर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट ड्रिंक है।
इस ड्रिंक में घी को क्रीमी मिक्चर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तो अगर आप भी इस घी वाली कॉफ़ी यानि बूलेटप्रूफ कॉफी का टेस्ट चखकर इसे वेट लॉस जर्नी का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए इसकी रेसिपी है!
घी- कॉफी रैसिपी
बुलेटप्रूफ कॉफी यानि बटर कॉफ़ी बनाना आसान है। सबसे पहले, दूध को उबालकर कप में हमेशा की तरह कॉफ़ी मिक्स कर लें। फिर इसमें एक चम्मच घी डालें। और इसे तब तक मिलाए जब तक कि सभी चीजें झागदार न हो जाएं। तो बस, इस तरह आपकी घी वाली कॉफ़ी तैयार है।
घी-कॉफी पीने के फायदे
घी-कॉफ़ी यानि बुलेटप्रूफ कॉफी आपकी ऊर्जा को बढ़ा सकती है। ये ना सिर्फ वजन कम करने का काम करती है, बल्कि इसका सेवन आपके ब्रेन को बेहतर ढंग से काम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, घी में अधिक विटामिन और न्यूट्रीशंस बरकरार रहते हैं। कॉफी से मिलने वाले कैफीन और घी से मिलने वाले फैट्स के कॉम्बीनेशन से जो ड्रिंक तैयार होती है वह हमारी एनर्जी लेवल को बनाए रखती है। ऐसे में जो लोग एनर्जी बूस्ट करने के लिए हाई कार्बोहाइड्रेट या शुगर वाले ड्रिंक लेते है, उनके लिए घी कॉफी यानि बुलेटप्रूफ कॉफी एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
कॉफी और घी वेट लॉस में कैसे करते हैं मदद?
वेट लॉस डाइट में इन दिनों घी-कॉफी (बुलेटप्रूफ कॉफी) का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कीटो डाइट का भी हिस्सा है, जिसमें कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन शामिल होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बुलेटप्रूफ कॉफी आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करता है। जबकि घी आपके डाइजेशन को स्लो करता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है।
घी-कॉफ़ी पीने का सबसे अच्छा समय
अब सवाल ये उठता है कि आखिर घी-कॉफी कब पीनी चाहिए? तो बहुत से लोग इसे सुबह सामान्य ब्रेकफास्ट के ऑप्शन के रूप में लेना पसंद करते हैं। क्यूंकि ये आपके दिन की शुरुआत करने के लिए एक सुपरचार्ज्ड कप कॉफी जैसा है। कुछ लोग एनर्जी बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले भी इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप इसका आनंद कभी भी ले सकते हैं - क्यूंकि इसे लेने का कोई स्ट्रीक रूल या यूं कहें फिक्स टाइम नहीं है। बस ध्यान रहें दिन में दो कप से ज्यादा ये कॉफी ना पीए। अन्यथा ना सिर्फ आपका वजन बढ़ेगा, बल्कि आपका स्लीपिंग साइकल भी बिगड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
