Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
58 की उम्र में भी 32 सी दिखती हैं माधुरी दीक्षित, यंग दिखने के लिए पीती हैं खास स्मूदी, ये देखें रेसिपी
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज 15 मई को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इतनी उम्र में भी उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। क्या आप जानते हैं कि अपनी हेल्थ और फिटनेस बनाए रखने के लिए माधुरी किस चीज़ पर भरोसा करती हैं? जवाब है, प्लांट-बेस्ड मिल्क और हेल्दी स्मूदीज़!
माधुरी ने 23 जून 2023 को एक यूट्यूब वीडियो में अपनी फेवरिट स्मूदी रेसिपी शेयर की थी, जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि बहुत टेस्टी भी। वो कहती हैं, "आप इस स्मूदी को रात में बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और अगली सुबह ऑफिस या कहीं भी साथ ले जा सकते हैं। ये मील्स के बीच में हेल्दी स्नैकिंग का बेस्ट ऑप्शन है।"

माधुरी दीक्षित की प्रोटीन-रिच स्मूदी बनाने का तरीका
माधुरी बताती हैं, "मिक्सर में 2 कप फ्रोजन फ्रूट्स डालें - जैसे रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी। फिर आधा कप ओट मिल्क, बादाम मिल्क या जो भी मिल्क आपको सूट करे, वो डालें। फिर उसमें 1 स्कूप या आधा स्कूप प्रोटीन पाउडर मिला दें, जैसा आपको ठीक लगे। इसमें शुगर डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फ्रूट्स की मिठास ही काफी है।"
इस रेसिपी की खास बात ये है कि आप इसे अपनी पसंद और डाइट के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। चाहें तो इसमें थोड़ा एवोकाडो या कुछ नट्स भी डाल सकते हैं। ये स्मूदी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक या क्विक ब्रेकफास्ट के तौर पर भी शानदार ऑप्शन है।
और क्या खाती हैं माधुरी?
अगर स्मूदी बनाना मुमकिन न हो, तो माधुरी के अनुसार आप मिक्स्ड नट्स, ड्राई फ्रूट्स, कटे हुए फल, कटे हुए वेजिटेबल्स के साथ हुमस या फिर हेल्दी प्रोटीन बार्स भी खा सकते हैं।
खुद को रखती हैं हाइड्रेड
माधुरी दीक्षित खुद को फिट रखने के लिए नारियल पानी को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं। उनका मानना है कि इससे स्ट्रेस कम होता है, स्किन ग्लो करती है और सेहत बनी रहती है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और वजन घटाने वालों के लिए भी फायदेमंद है।
रेगुलर वर्कआउट पर देती हैं ध्यान
माधुरी दीक्षित जिम में रेगुलर वर्कआउट करती हैं। वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करती हैं, जिससे वह खुद को फिट और मेंटेन रखती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
