Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Neend Aane Ke Gharelu Upay: रात को सोने में आ रही परेशानी, एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स में से एक को करें फॉलो
आप अपने डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी अगर आपको रात को सोने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कुछ प्राकृतिक उपचार अपना सकते हैं।
अच्छी नींद आपको कम खाने, बेहतर व्यायाम करने और स्वस्थ रहने में मदद कर सकती है। पिछले कुछ दशकों में लोगों की नींद की गुणवत्ता में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अच्छी नींद लेने के लिए एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये नेचुरल ट्रिक्स
1. गर्म पानी से नहाना
रात को अच्छी नींद लेने के लिए और जल्दी सोने के लिए गर्म पानी से नहाना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। एक स्टडी में भी पाया गया है कि सोने से करीब 90 मिनट यानि डेढ़ घंटे पहले गर्म पानी से नहाने से लोगों को जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी वास्तव में आपके शरीर के तापमान को बदलने में मदद करता है जिससे आप कम तापमान के साथ बिस्तर पर जाते हैं और आपको नींद आ जाती है।
2. हर्बल चाय
हर्बल चाय का लंबे समय से आपके शरीर को आराम देने और नींद के लिए उपयोग किया जाता है। हर्बल चाय को थकान कम करने के तरीके के रूप में उपयोग करने के कई वैज्ञानिक प्रमाण भी हैं। हर्बल चाय दिन और रात दोनों समय के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासकर अगर आप सोने से पहले कैफीन की आदत छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
3. फूट मसाज
पैरों की मालिश भी आपको रिलेक्स करने के लिए एक बेहतर तरीका है। पैरों की मसाज करने से आपको गहरी नींद सोने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मददगार है और पैरों से जुड़े पुराने दर्द से राहत दिलाने में भी काफी सहायक है।
4. जर्नल
स्लीप जर्नलिंग आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकती है। बिस्तर पर जाने से कुछ घंटे पहले, जर्नल लिखना आपके मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस जर्नल में आप अपने दिनभर की गतिविधि, अपने मन की बाते लिख सकते हैं। ऐसा करने से सोते समय आपके दिमाग से कई बाते निकल चुकी होती है। जिसके बाद आपको सोने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
5. मेडिटेशन
मेडिटेशन करने से आप अपने शरीर और दिमाग को आराम देकर, ध्यान भटकाने वाले विचारों को शांत कर सकते हैं। कई स्टडी में पाया गया है कि ध्यान कोर्टिसोल को कम करने में मदद कर सकता है जो तनाव से जुड़ा हार्मोन है। आरामदायक नींद पाने के लिए मेडिटेशन आपके लिए काफी मददगार है।
6. प्राणायाम
प्राणायाम करने से आपकी बॉडी रिलेक्स करती है, जिससे रात को नींद आने में मदद मिल सकती है। शाम को एक शांत योग करने से शरीर और दिमाग को संवाद करने में मदद मिलती है।
7. जल्दी डिनर करना
सोने से कम से कम 2 घंटे पहले रात का खाना खाना आपको जल्दी सोने में मदद कर सकता है। सोने से 2 घंटे पहले डिनर करने से आपका खाना आसानी से पच जाता है। जिसके बाद आपको सोने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
8. स्क्रिनिंग से बनाएं दूरी
नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार सोने से कम से कम 30 मिनट पहले आपको अपने सेलफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। बल्कि अगर आपको नींद नहीं आ रही हो तो कोई भी अपनी पसंद की किताब पढ़ने की कोशिश करें।
9. स्टिम्यलन्ट से बनाएं दूरी
स्टिम्यलन्ट दवाएं आपके नींद में बाधा का एक बड़ा कारण बन सकती है। यह आपरे दिमाग और सोचने की क्षमता को कमजोर कर देती है। ऐसे में आप इसके सेवन से बचें।
न्यूट्रिशनिस्ट नीति सेठ के अनुसार, "अच्छी नींद लेने के आपके सामने बहुत सारे आप्शन मौजूद हैं। लेकिन आप उन सभी को अपने उपर लागू न करें। इन सभी आदतों में से केवल एक आदत ही अपने रूटीन में शामिल करें। ऐसी आदत बनाएं जो आपके समय से केवल 5 मिनट का समय ले - इस तरह आप रोजाना इस आदत को अपने रूटीन में शामिल कर पाएंगे।"
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
