Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Google Year in Search 2023: कब्ज दूर करने के लिए 2023 में ये घरेलू नुस्खे किए गए सबसे ज्यादा सर्च, देखें यहां
Most Searched Diet For Constipation on google 2023: कब्ज एक कॉमन समस्या है, जो खानपान से जुड़ी गलतियों या फिर खराब लाइफस्टाइल की वजह से होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए, डाइट में कुछ खास बदलावों के साथ कुछ घरेलू नुस्खे, योगा और एक्सरसाइज भी कारगर है। 2023 में कई घरेलू नुस्खों की मदद से लोगों ने कब्ज से राहत पाई।
आइए जानते हैं कि गूगल में इस समस्या के लिए लोगों ने क्या घरेलू उपाय ढूंढें। आप भी इन नुस्खों की मदद लेकर कब्ज को दूर कर सकते हैं।

फाइबर रिच फूड्स खाएं
शरीर में फाइबर की कमी, कब्ज का कारण हो सकती है। ओट्स, ब्रोकली, चिया सीड्स, सेब, मसूर की दाल समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो कब्ज को दूर कर सकती हैं। खासकर, शकरकंद पेट साफ करने में बहुत मदद करता है। 2023 में फाइबर रिच चीजों को खाकर काफी लोगों ने कब्ज से छुटकारा पाया।

खट्टे फल खाएं
कब्ज के मरीजो को अक्सर खट्टे फल खाने की हिदायत दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इनमें बहुत अधिक फाइबर होता है, विशेष रूप से पेक्टिन, जो एक प्रकार का घुलनशील फाइबर होता है। यदि आप घुलनशील फाइबर का सेवन करते हैं तो यह आपके बाउल मूवमेंट को आसान बनाता है। संतरा, अंगूर और मौसमी सभी खट्टे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। ये खाद्य पदार्थ आंतों में गंदगी से छुटकारा दिलाते हैं, पाचन में मदद करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।
आलूबुखारा खाएं
आलूबुखारा कब्ज को दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और नेचुरल लैक्सेटिव के तौर पर काम करता है। इसे अगर आप रोज खाएंगी या फिर इसमें दूध और ओट्स मिलाकर इसकी ड्रिंक बनाकर पिएंगी, तो इससे कब्ज दूर होती है।
अंजीर
अंजीर उन लोगों की मदद कर सकता है जिन्हें कब्ज़ है। अंजीर रक्त शर्करा और वसा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह पेट से जुड़ी कई अलग-अलग समस्याओं में मदद कर सकता है। दो या तीन अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह उसे पी लें।
पानी या दूध में घी मिलाकर पिएं
घी नेचुरल लु्ब्रिकेंट होता है। इसमें ब्यूरेटिक एसिड भी पाया जाता है। इसे पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और यह मल को मुलायम बनाकर उसे आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है। बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने से लेकर, शरीर में जमी गंदगी को साफ करने तक, यह एक अचूक नुस्खा है।
चिया बीज और अलसी के बीज खाएं
अलसी और चिया बीज दोनों में भरपूर मात्रा में प्राकृतिक फाइबर होता है। चिया और अलसी के बीज आपके आंत तंत्र या गट हेल्थ के लिए अच्छे हैं क्योंकि इनमें बहुत अधिक फाइबर होता है। इनके सेवन से भी कब्ज की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।
खुद को रखें हाइड्रेड
जब आप सही मात्रा में पानी नहीं पीती हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है। इसकी वजह से बड़ी आंत आप जो भी खाते हैं, उसमें से पानी अब्जॉर्ब करने लगती है, इससे खाना टाइट हो जाता है और मल आसानी से शरीर से बाहर नहीं निकलता है। इसलिए, सही मात्रा में पानी पिएं। गुनगुना पानी कब्ज को दूर करने के लिए रामबाण है। अगर आप सुबह उठकर मलासन में बैठकर पानी पीती हैं, तो इससे कब्ज दूर होगा।

प्रोबायोटिक्स फूड खाएं
प्रोबायोटिक्स वे अच्छे बैक्टीरिया हैं, जो गट के लिए अच्छे होते हैं, गट हेल्थ को सुधारते हैं और खाना पचाने में मदद करते हैं। फर्मेंट खाने-पीने की चीजों में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। दही, इडली, डोसा समेत कई ऐसे फर्मेंटेड फूड्स हैं, जो कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
एक्सरसाइज करें
आपको बता दें कि जो लोग दिनभर बैठे रहते हैं, जिन लोगों की बॉडी मूवमेंट बहुत कम होती हैं, उन्हें कब्ज ज्यादा होती है। इसलिए, कब्ज को दूर करने के लिए एक्सरसाइज भी जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
