Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
H5N1: देश में फिर मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा! केंद्र ने एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर जारी की गाइडलाइन
bird flu advisory : पिछले कुछ समय से दुनियाभर में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा ) को बढ़ते हुए खतरे की तरह देखा गया है। बर्ड फ्लू पक्षियों और पशुओं में होने वाला एक इंफेक्शन है, जो पक्षियों, पशुओं से होते हुए इंसानों को संक्रमित कर सकता है। हाल ही में गाय के दूध से बर्ड फ्लू संक्रमण का मामला सामने आया था।
इसी खतरे को भांपते हुए केंद्रीय सरकार ने इस वायरस के प्रकोप से बचाव और रोकथाम के लिए देश के चार राज्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल में एडवाइजरी जारी की है। एडवायजरी में पक्षियों और मुर्गियों के असामान्य मौत के प्रति सतर्क रहने और तुरंत पशुपालन विभाग के साथ जानकारी साझा करने की हिदायते दी है।

निर्देशों में कही गई है ये बात
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों/निजी चिकित्सकों को एवियन इन्फ्लूएंजा से जुड़े लक्षणों के बारे में बताएं। सभी पोल्ट्री फार्मों पर व्यापक सुरक्षा आकलन के बारे में सिफारिश की गई है।
बर्ड फ्लू क्या होता है?
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के नाम से भी जाना जाता है। एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू एवियन (पक्षी) इन्फ्लूएंजा (फ्लू) टाइप ए वायरस के संक्रमण से होने वाली एक खतरनाक बीमारी है। ये वायरस आमतौर पर पक्षियों में ज्यादा और जल्दी संक्रमित करता है जैसे पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियां।
इसके लक्षण
बुखार
श्वास लेने में कठिनाई
सांस लेने में तकलीफ
सिरदर्द
गले में खराश या गले में दर्द
थकान
साइनस की समस्याएं
पेट दर्द
व्याथा या दर्द में अंगों में
इंसानों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू
एनएचएस के अनुसार, बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षी के ज्यादा संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा संक्रमित पक्षियों के मल या बिस्तर के संपर्क में आने और संक्रमित मुर्गी के सेवन करने से भी यह वायरस फैलता है। ध्यान रखें पूरी तरह से पके हुए मुर्गे या अंडे खाने से बर्ड फ्लू का इंफेक्शन नहीं होता है।
डॉक्टर के पास कब जाएं?
अगर आप पिछले 10 दिनों में बर्ड फ्लू से प्रभावित क्षेत्र के संपर्क में आए तो आपको तुरंत डॉक्टर को जांच करवाएं। ध्यान रखें 3-5 दिन में बर्ड फ्लू के लक्षण नजर आने लगते हैं।
बर्ड फ्लू का इलाज
बर्ड फ्लू के मामले में लक्षणों के आधार पर गंभीरता को कम करने के लिए एंटीवायरल दवाएं दी जाती है।
बचाव
- संक्रमित पक्षियों के संपर्क से बचाव
- साबुन से हाथ अच्छे तरह से धोएं
- अच्छे तरीके से खाना पकाए
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेटेड कर दें।
- अगर आपको लगता है कि आप या कोई और बर्ड फ्लू के लक्षणों से पीड़ित हो सकता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications