Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Green tea vs Black coffee: वेट लॉस के लिए क्या पीना है सही?
Green tea vs Black coffee : जब बात वजन कम करने की आती है, तो कई लोग अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के ड्रिंक्स पीना शुरु कर देते हैं। ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी उन्हीं में से दो लोकप्रिय विकल्प हैं।
इससे न सिर्फ पाचन तेज होता बल्कि फैट बर्न की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि दोनों में से कौनसा पेय तेज गति से वजन कम करता है, तो यहां जानते हैं।

ग्रीन टी
अक्सर लोग ग्रीन टी का सेवन अधिक करते हैं क्योंकि इसमें कैफ़ीन की मात्रा बेहद ही कम होती है। ग्रीन टी में कैफीन और एक प्रकार का फ्लेवोनोइड होता है जिसे कैटेचिन कहा जाता है। अंदर कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। यह यौगिक ना केवल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है बल्कि व्यक्ति के शरीर में अतिरिक्त वसा को तोड़ने में भी काम आ सकता है। आपको बता दें कि ग्रीन टी के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप 2 से 3 कप का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
ब्लैक कॉफ़ी
आज के समय में ब्लैक कॉफ़ी को ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं। खासकर वे लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। ऐसे लोग अपनी डाइट में ग्रीन टी की बजाय ब्लैक कॉफ़ी को पीते हैं। ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है जो चयापचय गतिविधि को बढ़ा सकता है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। बता दें ब्लैक कॉफ़ी क्रीम और चीनी दोनों के बिना बनती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हानिकारक भी हो सकता है।
ब्लैक कॉफ़ी ओर ग्रीन कॉफ़ी टी -
बता दें, वजन कम करने के लिए दोनों ही बेहद उपयोगी है। ऐसे में दोनों को अपनी डाइट में जोड़ा जा सकता है। वहीं अगर आप इसे स्वास्थ्य की नजरिये से देखते हैं तो ब्लैक कॉफ़ी की तुलना में ग्रीन टी अधिक फायदेमंद साबित हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
