Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Green Tea Vs Black Coffee: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से
Green Tea vs Black Coffee For Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से बढ़ता वजन एक आम समस्या बन चुका है। मोटापे के कारण न सिर्फ शरीर भारी महसूस होता है, बल्कि रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में, कई लोग वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स शामिल करते हैं। वेट लॉस की बात आते ही सबसे ज्यादा चर्चा ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी की होती है। कुछ लोग ग्रीन टी को बेहतर मानते हैं, तो कुछ ब्लैक कॉफी को ज्यादा असरदार बताते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल रहता है कि वजन घटाने के लिए आखिर कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि आपकी वेट लॉस जर्नी में कौन सी ड्रिंक फायदेमंद साबित हो सकती है -

वेट लॉस में कैसे मदद करती है ग्रीन टी?
ग्रीन टी को वजन घटाने के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है। इसमें कैटेकिंस नामक प्लांट कंपाउंड मौजूद होते हैं, मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न कर पाता है। इसके अलावा, ग्रीन टी पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक मानी जाती है। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन वेट लॉस रूटीन को सपोर्ट कर सकता है।
ब्लैक कॉफी के क्या फायदे हैं?
ब्लैक कॉफी भी वजन कम करने वालों के बीच काफी पसंद की जाती है। इसमें मौजूद कैफीन शरीर को तुरंत एनर्जी देने और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कई लोगों को इसे पीने के बाद लंबे समय तक भूख कम महसूस होती है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव हो सकता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा ब्लैक कॉफी पीना शरीर पर उल्टा असर भी डाल सकता है। अधिक कैफीन की वजह से नींद प्रभावित हो सकती है और शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है।
ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?
वैसे तो ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी दोनों ही वजन कम करने के लिए मददगार होते हैं। लेकिन अगर दोनों ड्रिंक्स की तुलना करें, तो वजन घटाने के लिए ग्रीन टी को ज्यादा संतुलित और हल्का विकल्प माना जाता है। यह शरीर पर ज्यादा दबाव डाले बिना फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करती है। वहीं, ब्लैक कॉफी तेजी से एनर्जी देने में मदद करती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने पर इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में, अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी के लिए ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी में से एक का चुनाव करना चाहते हैं, तो ग्रीन टी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
