Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
गुजरात में पारा 40 के पार, 18 जिलों में लू का अलर्ट, भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं?
गुजरात में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को सबसे अधिक तापमान सुरेंद्रनगर जिले में दर्ज किया गया, जहां तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक था। कच्छ के भुज में भी समान रूप से तेज गर्मी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। राजकोट समेत सात जिलों में रेड अलर्ट, अहमदाबाद और गांधीनगर सहित छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि वडोदरा समेत पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों के दौरान, खासकर होली के मौके पर, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर और दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
गर्म हवाओं के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने कच्छ, बनासकांठा, मोरबी, सुरेंद्रनगर, राजकोट और सूरत में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, साबरकांठा, पोरबंदर और भावनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, जामनगर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, अहमदाबाद, आणंद, भरूच, नवसारी और वलसाड में गर्मी के साथ उमस भरे मौसम की संभावना जताई गई है।

गर्मी से बचने के लिए विशेषज्ञों ने दी सलाह
गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने धूप में अधिक समय तक न रहने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, ज्यादा पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
लू से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें?
गर्मी के मौसम में लू लगना एक आम समस्या है, जो तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण होती है। लू से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।
क्या करें?
अधिक पानी पिएं - शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। नारियल पानी, छाछ, बेल का शरबत और इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थ फायदेमंद होते हैं।
हल्का और ढीला कपड़ा पहनें - हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, ताकि शरीर को ठंडक मिले और पसीना आसानी से सूख सके।
सिर और कान ढककर बाहर निकलें - टोपी, दुपट्टा या छाते का इस्तेमाल करें ताकि तेज धूप से बचा जा सके।
ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं - खासतौर पर तरबूज, खीरा, ककड़ी और पुदीना जैसी चीजें शरीर को ठंडा रखती हैं।
घर से निकलने से पहले पानी पिएं - खाली पेट धूप में न जाएं, इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें - ये सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा गर्मी में बाहर न निकलने दें।
क्या न करें?
तेज धूप में ज्यादा देर न रहें - सुबह 12 से शाम 4 बजे तक बाहर जाने से बचें, क्योंकि इस समय लू चलने की संभावना ज्यादा होती है।
ठंडे पानी से न नहाएं - बहुत गर्मी लगने पर तुरंत ठंडे पानी से न नहाएं, इससे शरीर को झटका लग सकता है।
गर्म और तली-भुनी चीजें न खाएं - ये शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं और पाचन पर असर डालती हैं।
कैफीन और अल्कोहल से बचें - ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
गाड़ी में अकेले बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें - बंद वाहन बहुत तेजी से गर्म होते हैं, जिससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है।
लू से बचाव के लिए इन उपायों का पालन करें और गर्मी में सुरक्षित रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
