Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Benefits of Gulkand : मुंहासे भगाने के साथ नकसीर की आयुर्वेदिक दवा है गुलकंद, ऐसे करें घर पर तैया
गुलकंद न सिर्फ पान का स्वाद बढ़ाने के लिए खाया जाता है बल्कि गर्मी में गुलकंद एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह कई समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है।
रोजाना गुलकंद खाने से आप गर्मी को मात दे सकते हैं। गुलकंद को आसान शब्दों में हम गुलाब की पत्तियों का मुरब्बा भी कह सकते हैं। गुलकंद को रोजाना एक कप दूध के साथ सेवन करने से सेहत को और अधिक लाभ पहुंचते हैं।

कई शोध ये मानते हैं कि गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है, तो चलिए जानते हैं गुलकंद से मिलने वाले लाभ।
गुलकंद के लाभ आयुर्वेद में बताए गए है, इसलिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर गुलकंद के सेवन के फायदे शेयर किए, जिन्हें हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं।
डॉ. भावसार ने गुलकंद के कुछ आयुर्वेदिक फायदों के बारे में बताया।
*गुलकंद एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, त्वचा की देखभाल, अपच, अल्सर और नकसीर, तनाव आदि के लिए फायदेमंद है।
* यह शरीर में अतिरिक्त गर्मी को कम करने में मदद करता है।
*गुलकंद उन लोगों के लिए अच्छा है जो खुजली, फोड़े, छाले, झुर्रियां और मुहांसे की समस्या से परेशान हैं। "यह एक प्राकृतिक एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट है", विशेषज्ञ ने कहा।
*गुलकंद एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है और एनर्जी बूस्टर है।
*गुलकंद का नियमित सेवन गंभीर किस्म के अल्सर, कब्ज और दिल की जलन को कम करने में मदद करता है।
* गर्मियों में गुलकंद का सेवन सन स्ट्रोक, नाक से खून आना और चक्कर आने से बचाने में मदद करता है।
* मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के लिए गुलकंद अच्छा होता है। यह हमारे शरीर को ग्लूकोज प्रदान करने में भी मदद करता है और हमें ऊर्जावान रखता है।
*यह एनीमिया को भी रोकता है, एसिडिटी को कम करता है और एक बहुत अच्छा ब्लड प्यूरिफायर है।
* गुलकंद एक बेहतरीन टॉनिक भी है जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ और फिट रखता है।
गुलकंद बनाने की विधि और निर्देश
एक चौड़े मुंह वाले कांच के जार में, 200 ग्राम ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को परतों में रखें और 100 ग्राम चीनी डालें (यदि आप चीनी पसंद नहीं करते हैं तो मिश्री या शहद का चयन करें)। जार के मुंह को बंद करें और फिर जार को बंद करके धूप में रख दें। और 8-10 दिन में आपका गुलकंद तैयार हो जाएगा।
डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
