Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Guru Randhawa Weight Loss: गुरु रंधावा ने कैसे 4 महीने में कम किया15 किलो वजन, जानें सीक्रेट
Guru Randhawa Weight Loss : एक वक्त था जब गुरु रंधावा बहुत हेल्दी हुआ करे थे? फिर उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी फैन को हैरान कर दिया। बात 2020 की है, जब अपने फिटनेस जर्नी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 4 महीने में 15 किलो वजन कम किया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही डाइट, कंसिस्टेंसी और मेहनत से वजन कम करना संभव है।
गुरु रंधावा कभी ओवरवेट नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने आप को नया रूप देने का फैसला किया और इसे अपना 'ईयर ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन' कहा। लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपने म्यूजिक और खुद पर ध्यान देने का मौका मिला, जिससे वह अपनी फिटनेस और डाइट पर फोकस कर सके।

फिटनेस का मतलब गुरु रंधावा के अनुसार
गुरु रंधावा के अनुसार फिटनेस का मतलब केवल वजन कम करना नहीं, बल्कि एक्टिव रहना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना है। पंजाब के गुरदासपुर से आने वाले गुरु बचपन से ही एथलेटिक एक्टिविटीज में हिस्सा लेते आए हैं, लेकिन जैसे-जैसे उनका करियर बढ़ा, फिटनेस थोड़ा पीछे रह गई। उन्होंने बताया कि फिटनेस के लिए सही डायरेक्शन और डिसिप्लिन बेहद जरूरी है।
गुरु रंधावा का फिटनेस रूटीन
गुरु रंधावा कहते हैं कि वह हर बॉडी पार्ट पर काम करना पसंद करते हैं। पर्सनल ट्रेनर के साथ उनकी ट्रेनिंग उन्हें पूरे शरीर की ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करने में मदद करती है। उनका कहना है कि जब आप हर बॉडी पार्ट पर ध्यान देते हैं, तो शरीर हर स्थिति में फिट और संतुलित दिखता है। इसके लिए उन्होंने फुल बॉडी वर्कआउट रूटीन अपनाया, जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और बॉडी शेपिंग एक्सरसाइज शामिल हैं। इस पूरी प्रक्रिया ने उन्हें सिर्फ फिजिकल फिटनेस ही नहीं दी, बल्कि उनकी बॉडी को टोन और एथलेटिक लुक भी मिला।
गुरु रंधावा का डाइट प्लान
गुरु खुद को फूडी बताते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी असली भूख के अनुसार ही भोजन लिया। उनकी डाइट हेल्दी और संतुलित थी। इसमें वर्जिन ऑलिव ऑयल या एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में बनी डिशेज, ग्रीन वेजिटेबल्स, फ्रूट्स जैसे सेब, अंगूर, केला और फ्रूट जूस शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि सही चीजें खाना और उन्हें सही तरीके से लेना वजन कम करने में मदद करता है।
फिटनेस का मंत्र
गुरु रंधावा का फिटनेस मंत्र काफी सिंपल है - सही डाइट, पूरे शरीर पर फोकस करके एक्सरसाइज और थोड़ी डिसिप्लिन। उनका मानना है कि अगर आप लगातार मेहनत करें और कंसिस्टेंसी बनाए रखें, तो सिर्फ कुछ महीनों में 10 किलो या उससे ज्यादा वजन घटाना भी संभव है। यह न केवल वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि कई तरह की फिजिकल समस्याओं से भी बचाता है।
गुरु रंधावा की यह जर्नी दर्शाती है कि फिटनेस केवल जिम में पसीना बहाने तक सीमित नहीं है। सही तरीके से खाएं, अपने शरीर को समझें, पूरे शरीर को ट्रेन करें और लगातार मेहनत करें - यही फिट और हेल्दी रहने का असली मंत्र है। उनकी 15 किलो वजन घटाने की कहानी उनके फैंस और फिटनेस प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
