Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
H3N2 इन्फ्लूजा वायरस से अपने परिवार को रखना है हेल्दी, डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स
भारत में लगातार बढ़ रहे H3N2 इन्फ्लूजा वायरस के मामलो ने लोगों को एक बार फिर अपने सेहत की और ज्यादा ध्यान देने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। इन्फ्लूजा वायरस ज्यादातर उन लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है जिसका इम्यून सिस्टम कमजोर है। ऐसे में हम सभी को अपना इम्यून सिस्टम को बनाए रखना जरूरी हो जाता है।
इन्फ्लूजा वायरस के बहुत कम मामले ऐसे है जिनमें लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई हो। लोग अपने घर में ही दवाइयों और खान-पान की मदद से इस वायरस से लड़कर ठीक हो रहे हैं। लेकिन इस तरह के वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने आपको स्वास्थ्य रखें और हेल्दी डाइट फॉलो करें। आज हम इस आर्टिकल के लिए आपके लिए एक फूड लिस्ट लाएं हैं, जिन्हें हर किसी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इन फूड्स के सेवन से आप अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मदद कर सकता है।

वायरस से बचने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स
1. साइट्रिक फ्रूट्स
संतरा, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी अधिक मात्रा में मौजूद होता है, साथ ही इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को स्टॉन्ग रखने के लिए बहुत जरूरी है।
2. बैरी
ब्लूबेरी, रसभरी, जामून और स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो डैमेज सेल्स और पेट में होने वाली सूजन से बचाने में मदद करता है।
3. लहसुन
इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाएं रखने के लिए आप अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें। लहसुन में ऐसे यौगिक गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और कुछ तरह के संक्रमणों के खतरे को कम करने में भी मददगार है।
4. अदरक

अदरक अक्सर ही हम अपनी चाय या सब्जियों में उनका स्वाद बढ़ाने के लिए डालते हैं। लेकिन इसके सेवन से आपके हेल्थ को भी कई फायदे होते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।
5. हल्दी
भारत में हल्दी के बिना किचन के अधिकतर व्यंजन अधूरे होते हैं। हल्दी न सिर्फ आपके हेल्थ बल्कि आपकी सुंदरता बढ़ाने और स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। यह आपके इम्यूनिटी को स्टॉन्ग रखने में सहायक है।
6. पालक
पालक में विटामिन और मिनरल्स के गुण मौजूद होते है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। पालक का सेवन करने से आप बीमारी पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रहते हैं। यह आपके शरीर को टॉक्सिक एलीमेंट्स से भी बचाने में मदद करता है।
7. बादाम
बादाम विटामिन सी और ई का अच्छा स्रोत होता है। विटामिन सी आपके शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
8. दही

दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहता है।
9. मशरूम
मशरूम में मौजद सेलेनियम इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है। मशरूम के सेवन से व्यक्ति सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहता है। मशरूम में विटामिन डी के भी गुण मौजूद होता है जो आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
10. डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम भी स्वास्थ्य रहता है, जिससे कोई भी वायरस आपके हेल्थ को आसानी से नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
