Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
बेटे के जन्म के बाद जस्टिन बीबर की पत्नी हैली को हुई ये खतरनाक बीमारी? ऐसे दिखते हैं लक्षण
Hailey Bieber reveals she has ovarian cysts : जस्टिन बीबर की पत्नी और मशहूर मॉडल हैली बीबर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि बेटे के जन्म के बाद उन्हें ओवेरियन सिस्ट हो गए हैं। 28 वर्षीय हैली ने अपनी एक फोटो भी साझा की, जिसमें उनका पेट थोड़ा फूला हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने लिखा कि यदि कोई महिला भी इस दर्द से जूझ रही है, तो वह अकेली नहीं है।
हालांकि, ओवेरियन सिस्ट कैंसर नहीं होते, लेकिन इनसे काफी दर्द और असहजता हो सकती है। आइए समझते हैं कि ओवेरियन सिस्ट क्या होते हैं, इनके लक्षण और प्रकार क्या हैं।

ओवेरियन सिस्ट क्या है?
दीवा हॉस्पिटल की गायनिकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा गुप्ता के अनुसार, ओवेरियन सिस्ट एक प्रकार की तरल भरी गांठ होती है, जो महिलाओं की ओवरी में बनती है। मासिक चक्र के दौरान बनने वाला फॉलिकल कभी-कभी फूटने की बजाय सिस्ट बन जाता है। इसे फंक्शनल सिस्ट कहते हैं, जो अक्सर कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाता है।
ओवेरियन सिस्ट के लक्षण
छोटे सिस्ट अक्सर बिना किसी लक्षण के रहते हैं, लेकिन बड़े सिस्ट होने पर कुछ संकेत दिखाई दे सकते हैं:
- पैल्विक एरिया में दर्द
- पीठ दर्द
- इंटरकोर्स के दौरान दर्द
- दर्दनाक और अनियमित पीरियड्स
- पेशाब या शौच में दिक्कत
- थकान, जी मिचलाना या उल्टी
ओवेरियन सिस्ट के प्रकार
फंक्शनल सिस्ट: यह सबसे आम प्रकार है और अक्सर बिना इलाज के ठीक हो जाते हैं।
डर्मोइड सिस्ट: ठोस और तरल पदार्थ से बने ये सिस्ट जन्मजात या बाद में बन सकते हैं।
एंडोमेट्रियोमा सिस्ट: जिन्हें 'चॉकलेट सिस्ट' भी कहा जाता है, यह गर्भाशय की परत में बनते हैं और खून से भरे हो सकते हैं।
सिस्ट एडेनोमा: यह तरल या म्यूकस से भरी गांठ होती है, जो धीरे-धीरे बढ़ सकती है और कुछ मामलों में कैंसर का कारण भी बन सकती है।
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS): हार्मोनल असंतुलन के कारण कई छोटे-छोटे सिस्ट बनते हैं।
सिस्ट बनने के कारण
- असामान्य रूप से कोशिकाओं का बढ़ना
- मेनोपॉज से पहले के हार्मोनल बदलाव
- एंडोमेट्रियोसिस या पीसीओएस जैसी स्थितियां
- प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन
हैली बीबर ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर दुनिया भर की महिलाओं को इस स्वास्थ्य समस्या के प्रति जागरूक किया है। सही समय पर निदान और उपचार से ओवेरियन सिस्ट से राहत पाई जा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
