Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Birthday Aamir Khan : कैसे 59 में 35 के दिखते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आप भी ये सीक्रेट जान लें!
Happy Birthday Aamir Khan : इंडियन सिनेमा के सबसे उल्लेखनीय अभिनेताओं में से एक आमिर खान अपने जबरदस्त अभिनय कौशल के लिए कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है क्योंकि वह अपने हर किरदार में ढलने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
कई मूवीज में उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग दंग ही रह गए। कुछ भी कहे आमिर 59 की उम्र में भी बॉलीवुड के कई यंगस्टर्स को कांटे की टक्कर देते हैं। आज आमिर खान के बर्थ डे के मौके पर चलिए जानते हैं उनके फिटनेस से जुड़े सीक्रेट।

6 दिन जाते हैं जिम (Aamir Khan Workout Plan )
आमिर फिट रहने के लिए हफ्ते में 6 दिन जिम जाते हैं और एक दिन ब्रेक लेते हैं। वो रोजाना 3 घंटे जिम करते हैं। बात करें उनके वर्कआउट प्लान की तो उसमें वो 10 मिनट स्ट्रेचिंग, 40 मिनट वेट ट्रेनिंग करते हैं। वो सोमवार को चेस्ट एक्सरसाइज करते हैं, मंगलवार को शोल्डर वर्कआउट करते हैं और बुधवार को बैक एक्सरसाइज। गुरुवार को आमिर बायसेप एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं तो शुक्रवार को ट्रायसेप करते हैं। शनिवार को वो टांगों की एक्सरसाइज करते हैं। इस तरह वो हर हफ्ते अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों की एक्सरसाइज कर उन्हें टोंड रखते हैं।
दंगल के लिए किया था कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन
दंगल मूवी में अपने किरदार में फिट बैठने के लिए उन्होंने कई किलो वजन बढ़ाया था। उसके बाद वेटलॉस प्रोग्राम के लिए आमिर अमेरिका के एरिज़ोना में थे। उन्होंने इसके लिए एक दिन में सात-आठ घंटे वर्कआउट किया। वह रोजाना तीन घंटे से ज्यादा पहाड़ों पर ट्रैकिंग के साथ-साथ एक घंटे की वेट ट्रेनिंग और पूल में एक घंटे का कार्डियो भी करते थे। इस दौरान उनकी डेलीरुटीन में दो घंटे साइकिलिंग/टेनिस और वॉक भी शामिल थी।
डाइट पर भी रखते हैं खूब ध्यान (Aamir Khan Diet Plan)
आमिर अपनी डाइट में कैलोरिज का खूब ध्यान रखते हैं। दंगल के बाद वेटलॉस के लिए उन्होंने सेलिब्रिटी डायटिशियन डॉ. विनोद धुरंदर की मदद ली। उनकी सलाह मान आमिर ने अपनी डाइट से 1,800-2,500 कैलोरी की खपत कम दी। इसके अलावा '3 इडियट्स' मूवी में कॉलेज बॉय दिखने के लिए भी आमिर ने अपने डाइट पर खूब ध्यान दिया था। उस दौरान वो छोटे छोटे मील्स खाएं करते थे। जैसे नाश्ते में व्हाइट एग और फल। स्नैक्स में सारे साबुत फ्रूट। लंच में रोटी, थोड़े से चावल, फिश, अंडे या चिकन। इसके अलावा डिनर में लीन मीट और ग्रिल्ड चिकन और स्टीम्ड सब्जियां। सबसे जरुरी वो खूब सारा पानी पीते थे ताकि उनकी बॉडी हाइड्रेड रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
