Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mary Kom: 42 की उम्र में भी सुपरफिट हैं मैरी कॉम, यह डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन उन्हें बनाता है आयरन लेडी
Mary Kom Diet And Fitness Plan: आज मैरी कॉम को दुनिया में कौन नहीं जानता है। वह न केवल दुनिया की सबसे सफल महिला मुक्केबाजों में से एक हैं, बल्कि दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक जीता जागता उदाहरण भी हैं। मैरी कॉम उस वक्त से बॉक्सिंग कर रही हैं, जब भारत में लड़कियों के लिए शादी करना ही एक आदर्श माना जाता था। लेकिन मैरी कॉम ने इन सभी परंपराओं को तोड़ अपने लिए एक अलग रास्ता चुना और बॉक्सिंग को अपना केवल करियर नहीं बनाया, बल्कि इससे समाज में अलग पहचान बनाई। मैरी कॉम आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 24 नवंबर को मणिपुर के एक बेहद ही सामान्य परिवार में हुआ था। ऐसे में, मैरी कॉम को शुरुआत से ही अपने जीवन में कई ज्यादा संघर्ष करना पड़ा। विश्व चैंपियन और देश की शान मानी जाने वाली मैरी कॉम की फिटनेस के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। आज मैरी कॉम के जन्मदिन के मौके पर जानेंगे उनके डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन के बारे में -
मैरी कॉम दुनिया की सबसे सफल महिला मुक्केबाज हैं। उन्हें अपने खेलने के लिए कई समस्याओं से जूझना पड़ा। यहां तक कि उन्हें पिता का स्पोर्ट भी नहीं मिला। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए डटी रहीं। आज 42 साल की उम्र और 3 बच्चों की मां बनने के बाद भी वह एकदम फिट हैं।
मैरी कॉम का वर्कआउट रूटीन
मैरी कॉम अपने दिन की शुरुआत 15 किलोमीटर की दौड़ से करती हैं। रनिंग न केवल उनके शरीर को बॉक्सिंग अभ्यास के लिए वार्मअप करता है, बल्कि एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट भी करता है। इससे दिल की सेहत अच्छी होती है, स्टेमिना बढ़ता है और शरीर की चर्बी बर्न होती है। इसके अलावा, वह समय-समय पर रस्सी कूदना, शैडो बॉक्सिंग, वेट ट्रेनिंग और बैडमिंटन जैसे कुछ खेल भी खेलती हैं।
वार्मअप करने के बाद मैरी कॉम कुछ फ्लोर एक्सरसाइज जैसे रशियन ट्विस्ट, वी-अप, वॉकिंग प्लैंक और सुपरमैन के साथ बॉक्सिंग प्रैक्टिस शुरू करती हैं। इसके बाद वे शैडो बॉक्सिंग, पंचिंग बैग और स्पीड बैग-ड्रिल करती हैं।

बॉक्सिंग प्रैक्टिस के बाद मैरी कॉम दोपहर में जिम जाती हैं। यहां वो पुश-अप्स और सिट-अप्स के साथ-साथ हैवी वेट-लिफ्टिंग करती हैं, जिससे उनका स्टैमिना बूस्ट हो और मसल्स को मजबूत रखने में मदद मिलती है। इस ट्रेनिंग के बाद फिर वापस अपनी मुक्केबाजी अभ्यास को तेज करने के लिए चली जाती हैं।
मैरी कॉम का डाइट प्लान
मैरी कॉम के सफल मुक्केबाजी के पीछे उनका डाइट प्लान भी है। वह एक बैलेंस और पौष्टिक डाइट लेना पसंद करती हैं। मैरी कॉम वर्कआउट से पहले शेक जैसे हल्के स्नैक्स लेती हैं। वहीं, नाश्ते में वह हरी सब्जियां, फ्रूट जूस, अंडे और ब्रेड खाती हैं। उनके लंच और डिनर में उबले हुए चावल, दाल, मांस, सब्जियां और रोटियां शामिल हैं। व्यायाम के साथ-साथ बैलेंस बनाए रखने के लिए वह कभी-कभी जलेबी, आइसक्रीम या मिठाइयों का सेवन भी करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
