Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Oscars 2025 में नजर नहीं आएगा हॉलीवुड का ये लीजेंड एक्टर, इस खतरनाक वायरस की वजह से बिगड़ी तबीयत
Harrison Ford Diagnosed With Shingles: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैरिसन फोर्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 'स्टार वॉर्स' और 'इंडियाना जोन्स' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके 82 वर्षीय फोर्ड शिंगल्स नामक वायरल बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते वे ऑस्कर 2025 में प्रेजेंटर के रूप में शामिल नहीं हो पाएंगे।
शिंगल्स एक संक्रमण है, जिसमें शरीर पर दर्दनाक चकत्ते (दाद) हो जाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे लाइलाज बताया जा रहा है, हालांकि यह आमतौर पर इलाज से ठीक हो जाती है। अभिनेता फिलहाल रिकवर हो रहे हैं और ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

क्या है शिंगल्स?
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि शिंगल्स एक वायरल बीमारी है, जो शरीर पर चकत्ते (दाद) और तेज जलन पैदा करती है। यह वैरिसेला जोस्टर वायरस के कारण होता है, जो पहले चिकनपॉक्स का कारण बनता है और बाद में शिंगल्स के रूप में उभर सकता है। हैरिसन फोर्ड इसी बीमारी के कारण ऑस्कर 2025 से दूर हो गए हैं। हालांकि, उनकी टीम ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
शिंगल्स के लक्षण
त्वचा पर चकत्ते (Rashes) - शरीर के किसी भी हिस्से में लाल रंग के दाने या चकत्ते हो सकते हैं, जो जलन और खुजली पैदा करते हैं।
तेज दर्द - प्रभावित क्षेत्र में तेज जलन और चुभने जैसा दर्द महसूस हो सकता है, जिसे न्यूरोपैथिक पेन कहते हैं।
छाले (Blisters) - चकत्तों पर पानी भरे छाले बन सकते हैं, जो कुछ दिनों में फूट जाते हैं और फिर पपड़ी बनकर ठीक हो जाते हैं।
झुनझुनी या सनसनाहट - दाने आने से पहले ही त्वचा पर जलन, झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो सकता है।
बुखार और सिरदर्द - शरीर में हल्का बुखार, सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है।
कमजोरी और संवेदनशीलता - रोगी को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
आंखों पर असर - अगर वायरस आंखों के आसपास सक्रिय होता है, तो दृष्टि पर असर डाल सकता है।
शिंगल्स से बचाव के उपाय
टीकाकरण (Vaccination) - शिंगल्स से बचने के लिए शिंग्रिक्स (Shingrix) और जोस्टावैक्स (Zostavax) नामक वैक्सीन उपलब्ध हैं, जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगवाई जा सकती हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करें - हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम करें ताकि प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे।
तनाव कम करें - अधिक तनाव शिंगल्स को ट्रिगर कर सकता है, इसलिए ध्यान (Meditation) और योग (Yoga) अपनाएं।
स्वच्छता बनाए रखें - संक्रमित व्यक्ति के घावों को न छूएं और व्यक्तिगत वस्तुएं (तौलिया, कपड़े आदि) साझा न करें।
चिकनपॉक्स से बचाव - यदि पहले चिकनपॉक्स नहीं हुआ है, तो चिकनपॉक्स वैक्सीन लगवाना फायदेमंद हो सकता है।
संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखें - खासकर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।
शिंगल्स का समय रहते इलाज कराना जरूरी है ताकि दर्द और जटिलताओं से बचा जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
