Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Hartalika Teej 2023 : तीज के दिन पड़ रही हैं पीरियड की डेट, आगे बढ़ाने के लिए ट्राय करें ये देसी उपाय
How to Delay Period Naturally : हरतालिका तीज व्रत का महत्व सुहागिन महिलाए और कुंवारी कन्याओं के बीच काफी होता हे। हालांकि इस दौरान महिलाओं या कुंवारी कन्याओं को मासिक धर्म का सामना करना पड़ें तो फिर व्रत और पूजा में विघ्न पड़ता है।
क्योंकि मासिक धर्म के दौरान रखे गए और साधारण रखे गए व्रत में कोई अंतर नहीं होता है, हालांकि आपको कुछ छोटी-मोटी चीजों पर ध्यान देना होता है। अगर आपकी पीरियड डेट भी हरतालिका तीज व्रत के दौरान पड़ रही हैं, तो आप इसे नेचुरल तरीके से आगे बढ़ा सकती है।
आजकल के समय में मार्केट में ऐसी बहुत सी दवाइयां उपलब्ध हैं जिनके जरिए महिलाएं अपने पीरियड्स की डेट को तय समय से आगे बढ़ा सकती हैं। लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जिससे महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आपको पीरियड डेट आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

सरसों के बीज
एक चम्मच सरसों के दानों को रात भर पानी या दूध में भिगो दें और पीरियड्स आने से एक हफ्ते पहले से इसका सेवन करें। इससे आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं। सरसों के बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे नेचुरल तरीके से आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं।
खीरा खाने से फायदे
खीरा के फायदे खीरे के ठंडे प्रभाव से पीरियड्स को लेट करने में मदद मिल सकती है। ऐसा कहा जाता है कि ठंडे खाद्य पदार्थ आपके पीरियड्स को देरी से लाने में मदद कर सकता है। इसलिए यह आपके पीरियड्स को लेट करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। पीरियड्स की डेट से लगभग एक हफ्ते पहले से इसका सेवन करें। इस नुस्खें से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से आराम मिलता है।
चने की दाल
चने की दाल भी इस काम के लिए आजमाया हुआ नुस्खा है। आप चने की दाल तलकर खाएं या इसका पाउडर बना कर भी खा सकते हैं। जिसे पानी के साथ फांकते रहें। लेकिन आपको पाचन संबंधी शिकायतें रहती हैं तो फिर ये नुस्खा आपको ब्लोटिंग का शिकार जरूर बना सकता है।

नींबू का रस
नींबू के रस में साइट्रेस एक्सट्रैक्ट भरपूर होते हैं। जो पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाते हैं. साथ ही दर्द भी कम करते हैं। जब भी डेट आगे बढ़ानी हो रोज गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पी जाएं।
मुल्तानी मिट्टी
पीरियड की डेट को आगे खिसकाने के लिए कम से कम एक हफ्ते पहले से मुल्तानी मिट्टी को गुनगुने पानी में मिलाकर पी जाएं। ये तरीका थोड़ा अनोखा है, लेकिन डेट आगे बढ़ाने में कारगर है। समय रहते इसे अपनाने पर आप तीन से चार दिन डेट आगे बढ़ा सकते हैं।
अनार के छिलकों
अनार के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इसके पाउडर को रोज पानी के साथ लेने से पीरियड्स देरी से आते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान कमर और पेट दर्द से राहत मिलती है।
अजवायन की पत्तियां
अजवायन की पत्तियों को पानी डालकर उबाल लें। इसमें शहद मिलाकर पीने से पीरिड्स डिले होते हैं। इस नुस्खें से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से आराम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
