Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Compression Socks :पैरो में दर्द या सूजन होने पर पहने ये खास किस्म के मौजे, ब्लड फ्लो को भी करता है मैनेज
आजकल पांव से जुड़ी कई समस्याओं से बचने के लिए कंप्रेशन स्टॉकिंग या सॉक्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। वेरिकोस वेन्स जैसी नसों से जुड़ी समस्या और दर्द से निजात पाने के लिए कंप्रेशन सोक्स या स्टॉकिंग पहनने से ब्लड फ्लो की दिक्कत भी नहीं रहती है।
दरअसल, ये कंप्रेशन स्टॉकिंग रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने, ब्लड क्लॉटिंग को रोकने, सूजन को कम करने और पैरों में बेचैनी और थकान को कम करने में मदद करता है। आइए जानते है कब कंम्प्रेशन स्टॉकिंग को पहनना चाहिए।

ब्लड फ्लो को प्रॉपर रखता है
कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स पहनने से भी आपके पैरों और पैरों में सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। ये स्टॉकिंग्स आपकी नसों को दबाव प्रदान करते हैं, जो रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने और तरल पदार्थ के निर्माण को रोकने में मदद करता है।
ब्लड क्लोट के खतरे को करता है कम
लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से ब्लड क्लोट की समस्या होने लगती है। पैर में ब्लड क्लोट की समस्या होने पर कंप्रेशन स्टॉकिंग बहुत ही राहत पहुंचाता है। इसे पहनने से पोस्ट थ्रोमबोटिक सिंड्रोम की समस्या कम हो जाती है। यह भी एक प्रकार की नसों से जुड़ी गंभीर सिंड्रोम है।
पैरों मे कम सूजन
पैरों में सूजन कम करने के लिए घुटनों तक कंप्रेशन स्टॉकिंग पहनने की सलाह दी जाती है। यह पैर के निचले हिस्से में फ्लूइड एकत्रित होने की वजह से होने वाली सूजन को रोकने में मदद करता है।
वेरिकोज से भी दिलाए राहत
कंप्रेशन स्टॉकिंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल वेरिकोस वेंस की वजह से होने वाले दर्द से आराम पाने के लिए किया जाता है। इसे पहनने से नसों के बढ़ जाने से होने वाली डिजीज को कम करने में मदद मिलती है।
कैसे काम करता है कंप्रेशन स्टॉकिंग
कंप्रेशन स्टॉकिंग पैरों पर अत्यधिक दबाव बनाने का काम करते हैं। टखने पर पर जब इसका ज्यादा प्रेशर पड़ता है, तब पैर और जांघों की ओर का दर्द कम होने लगता है। यह दबाव स्वस्थ रक्त प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद करता है और रक्त को निचले पैरों में जमा होने से रोकता है, सूजन और परेशानी को कम करता है।
इस बात का रखें ध्यान
एक्सपर्ट की मानें तो अच्छी प्रभावशीलता के लिए कंप्रेशन स्टॉकिंग आरामदायक पहनने चाहिए, ये बहुत ज्यादा तंग भी नहीं होने चाहिए और नियमित रूप से इसे कुछ देर पहनने के बाद उतार देना चाहिए और साफ करते रहना चाहिए। एक बार कंप्रेशन स्टॉकिंग पहनने से पहले किसी डॉक्टर की एडवाइज जरुर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
