Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
माघ में सुपरफूड से कम नहीं हैं बाजरा के लड्डू, जाती हुई बीमारियों से शरीर को रखता है तंदरुस्त
सर्दियों में खानपान में बदलाव के साथ लोग स्वादिष्ट और सेहतमंद चीजें खाने को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में बाजरे के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो सर्दियों में सुपरफूड के रूप में जाने जाते हैं। प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ये लड्डू शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं।
ठंड के मौसम में अक्सर शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और पोषण की आवश्यकता होती है, जिसे बाजरे के लड्डू पूरा करते हैं, खासकर माघ माह में आयुर्वेद में भी भारी भरकम पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई है। इन लड्डुओं का सेवन न केवल सेहतमंद होता है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है। स्वास्थ्य और स्वाद का ऐसा मेल किसी और फूड में शायद ही देखने को मिलता हो।

बाजरे में पौष्टिक तत्व
बाजरा एक सुपरफूड है जिसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। यह कब्ज और अन्य पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। बाजरे में प्रोटीन और फाइबर का उच्च स्तर भूख को लंबे समय तक दबाए रखता है, जिससे वजन घटाने और उसे नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए अमृत
बाजरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर स्थिर रहता है। यह विशेष गुण डायबिटीज रोगियों के लिए बाजरे को एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। बाजरे के लड्डू खाने से उन्हें ऊर्जा भी मिलती है और शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।
पाचन समस्याओं से राहत
बाजरे में अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा
बाजरे में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यह शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
हार्ट मरीज के लिए फायदेमंद
डायटरी फाइबर से भरपूर बाजरा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। यह हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करता है।
बाजरे के लड्डू बनाने की रेसिपी
सामग्री
- बाजरे का आटा - 1/2 कप
- गुड़ का पाउडर - 3/4 कप
- घी - स्वादानुसार
- ड्राई फ्रूट्स - 1 कप (काजू, बादाम, पिस्ता और नारियल घिसा हुआ)
- इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
विधि
- एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें बाजरे का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- भुने हुए आटे में गुड़ का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें, फिर मिश्रण को ठंडा होने दें।
- मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
- स्वादिष्ट और सेहतमंद बाजरे के लड्डू तैयार हैं!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
