Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे
Benefits of Sattu: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं चीजों में सत्तू भी शामिल है। जी हां, सत्तू एक देसी सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम कई जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सत्तू को भुने चने से बनाया जाता है (Sattu Kaise Banta hai), जो न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक देता है, बल्कि एनर्जी भी प्रदान करता है। गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से लू से बचाव में मदद मिलती है और शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है। साथ ही, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और वजन घटाने में भी मददगार होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में सत्तू पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Garmiyo Me Sattu Peene Ke Fayde) -

शरीर को ठंडा रखे
गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद मिलती है। दरअसल, सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही, पेट की गर्मी और जलन को शांत करता है। गर्मियों में नियमित रूप से इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन से बचाव में भी मदद मिल सकती है।
एनर्जी बूस्ट करे
गर्मी में सत्तू पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती। दरअसल, इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में इसका सेवन करने से थकान और एनर्जी की कमी को दूर किया जा सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप गर्मियों में अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो सत्तू का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर और परतोइन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, सत्तू एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications