Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बासी रोटी को ना समझें बेकार, डायबिटीज से एसिडिटी तक हर मर्ज का करेगी इलाज
ज्यादातर भारतीय घरों में हर दिन गेंहू के आटे की चपाती बनाई जाती है। लेकिन कई बार जब घर में ज्यादा रोटी बन जाती है, तो अगले दिन या तो उसे कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाता है या इसे जानवरों को डाल दिया जाता है। क्यूंकि अधिकांश लोगों का ये मानना है कि हर दिन फ्रेश खाना ही खाना चाहिए।
क्यूंकि, बासी खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इन्हें खाने से डायरिया, फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आपको ये समझना होगा कि सभी बासी खाना सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता। बल्कि कुछ अनाज ऐसे होते हैं जो बासी होने के बाद भी फायदेमंद होते हैं और उन्हीं में से एक है गेहूं। जिससे बनी बासी रोटी खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते है। तो यहां हम आपको बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है।डायबिटीज और बीपी के मरीजों के लिए वरदान
बासी रोटी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती है। दरअसल, बासी रोटी में गुड बैक्टेरिया की मात्रा बढ़ जाती है जिससे वह अधिक हेल्दी बन जाती है। इस तरह की रोटी को दूध में भिगोकर खाने से शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल करने में मदद होती है।

डाइजेशन पॉवर होता है इंप्रूव
बासी रोटियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे डाइजेशन सिस्टम बेहतर बनाता है। ऐसे में खासकर जिनको इनडाइजेशन या पेट से जुड़ी कोई और समस्या हो तो उन्हें बासी रोटी और दूध खाने से आराम मिल सकता है।
हीट स्ट्रोक से बचाव
बासी रोटी खाने से आपकी बॉडी का टेम्परेचर भी नॉर्मल बना रहता है। बासी रोटी को दूध के साथ खाने से विशेषकर फायदा पहुंचता है। क्यूंकि इससे शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। बल्कि बासी रोटी को अगर गर्मी के दिनों में खाया जाए, तो इससे हीट स्ट्रोक जैसी परेशानिया होने का खतरा भी कम होता है।
बॉडी को मिलती है एनर्जी
रोटी खाने से दुबलापन भी दूर होता है खासकर तब जब इस रोटी को दूध के साथ खाया जाए। इससे बॉडी को एनर्जी भी काफी मिलती है, ऐसे में ज्यादा देर तक काम करने से आपको थकान नहीं होगी। तो अगर आप बहुत ज्यादा दुबले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप आज से ही बासी रोटी का सेवन करना शुरू करें।

एसिडिटी से राहत
बहुत से लोगों ने ये सुना होगा कि पहले लोग ठंडी रोटी खाकर अपने दिन की शुरूआत करते थे। यानि उनके सुबह के नाश्ते में पोहा, उपमा जैसी चीजें नहीं बल्कि दूध में भीगी हुई बासी रोटी होती थी। इससे उनको पूरा दिन एसिडिटी की समस्या भी नहीं रहती थी। तो आप भी आज से ही सुबह-सवेरे तीखा और मसालेदार खाना खाकर पेट की परेशानियां बढ़ाने की बजाय मीठे दूध या ठंडे दही और छाछ के साथ बासी रोटी खाने की आदत ड़ाल लें। ताकि आपको किसी तरह की कोई पेट संबंधी परेशानी ना हो। और आप भी पहले के लोगों की तरह फिट और हेल्दी लाइफ जी सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
