Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
खाली पेट शहद और लहसुन खाने के होते हैं कई फायदे, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
शहद और लहसुन के कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। आप दोनों का साथ में इस्तेमाल कर के भी इसके फायदों का लाभ उठा सकते हैं। इसमें मेडिसिनल फायदे भी होते हैं और आप चाहें तो इसे किसी रेसिपी में भी शामिल कर सकते हैं।
शहद और लहसुन को कुछ तरीकों से लेने से अन्य तरीकों के मुकाबले अधिक फायदे होते हैं। तो चलिए आपको शहद और लहसुन को साथ में खाने के फायदों के बारे में बताते हैं और किस तरह से आपको इसका सेवन करना चाहिए।

लहसुन और शहद के गुण
शहद और लहसुन का ट्रेडिशनल दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। एलिसिन में भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ऑक्सीजन, सल्फर और कई अन्य केमिकल होते हैं जो लहसुन को एंटीबैक्टीरियल और बीमारी से लड़ने की प्रॉपर्टीज होती हैं। शहद में काफी अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक होते जिसे फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनॉल कहते हैं।
ये केमिकल्स इंफ्लामेशन से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी बैलेंस करते हैं और कुछ बीमारियों से बचाते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। पारंपरिक इथिओपियन मेडिसिन में एक प्रकार के लोकल शहद हा इस्तेमाल सांस से संबंधित परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल त्वचा संबंधित इंफेक्शन और डायरिया के लिए भी किया जाता है।
वहीं लहसुन का इस्तेमाल खांसी-जुकाम को ठीक करने के लिए किया जाता है। साथ ही यह इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है और अस्थमा के लक्षणों को कम करती है। अरब की पारंपरिक दवाइयों में लहसुन का इस्तेमाल दिल की बीमारी को दूर करने के लिए किया जाता है।
खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे
1. वजन को करे कंट्रोल : अस्वस्थ जीवनशैली होने के कारण अधिकतर लोगों को आज के वक्त में मोटापे की समस्या है। ऐसे में अगर आप भी उनमें से एक हैं और अपने वजन को कंट्रोल या फिर घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको इस रेमेडी को ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट शहद और लहसुन का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और मोटापे को कंट्रोल करता है।
2. दिल के लिए फायदेमंद : लहसुन और शहद दोनों की ही तासीर गर्म होती है। साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। अगर आप रोजाना खाली पेट इनका सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी बेहतर होती है। अगर आप इन दो चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
3. खांसी जुकाम के लिए फायदेमंद : शहद और लहसुन को आप खांसी या जुकाम में घरेलू नुस्खे के तौर पर भी ले सकते हैं। अगर आप दोनों चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर गर्म रहता है और साथ ही खांसी और जुकाम भी ठीक होता है।
4. खराश से दे राहत : आप शहद और लहसुन के इस फायदे को जानकर हैरान रह जाएंगे क्योंकि ये गले में खराश की समस्या को भी दूर करता है। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज खराश को दूर करते हैं और सूजन या फिर इंफ्लामेशन से भी राहत दिलाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
