Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना खाएं पनीर का एक टुकड़ा, सेहत भी रहेगी दुरुस्त
पनीर हर भारतीय खासकर वेजिटेरियन का फेवरेट फूड होता है। यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। इसलिए आप इसे अपने दैनिक आहार का हिस्सा बना सकते है क्योंकि ये प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत भी है
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार प्रोटीन के स्रोत के रूप में, पनीर को आपके डेली डाइट में शामिल करना जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसका सेवन किसी भी रूप में करें। आप कोशिश करें की पैन फ्राइड पनीर के डिश ही खाएं जो आपके मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करें। इतना ही नहीं आप वजन बढ़ने के बारे में सोचे बिना दिन में एक छोटा हिस्सा पनीर का अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

100 ग्राम पनीर में कितना पोषण मूल्य
* कैलोरी - 265 मिलीग्राम
* फैट - 20.8 ग्राम
* कार्बोहाइड्रेट - 1.2 ग्राम
* प्रोटीन - 18.3 ग्राम
* कैल्शियम - 208 मिलीग्राम
रोजाना पनीर खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. मजबूत दांत और हड्डियां
पनीर कैल्शियम से भरपूर होता है जो दांतों, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह दांतों में कैविटी को भी रोकने में मदद करता है क्योंकि पनीर में लैक्टोज का स्तर काफी कम होता है।
2. प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार
पनीर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में सुधार करता है और बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होता है क्योंकि ये आपके प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में मदद करते हैं।
3. शरीर के मेटाबोलिज्म में सुधार
पनीर आपके शरीर में बहुत जरूरी कैलोरी जारी करता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। यह शरीर के चयापचय में सुधार करने में भी मदद करता है क्योंकि इंसुलिन नियंत्रण में रहता है। पनीर लिनोलिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है जो शरीर की चर्बी को जलाने में मदद करता है।
4. शरीर और जोड़ों के दर्द में आराम
पनीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है।
5. स्किन में निखार लाएं
पनीर में मौजूद सेलेनियम की उपस्थिति आपकी स्किन को निखारने में मदद करती है। इसलिए आप भी अपनी डेली डाइट में पनीर को जरूर शामिल करने की कोशिश करें ताकि बिना कैमिकल्स के आपको चमकदार स्किन मिल सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
