Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
सर्दियों में रोज खाएं एक चम्मच तिल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
Sesame Seeds Benefits: तिल के लड्डू हो या तिल की गजक, सर्दियों में अधिकतर लोग तिल से बने व्यंजन खाना शुरू कर देते हैं। सर्दियों तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तिल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सर्दियों में शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। तो ऐसे में, आइए जानते हैं कि सर्दियों में रोज तिल खाने के क्या फायदे हैं -

शरीर को गर्म रखने में मददगार
सर्दियों में तिल का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसके अलावा, तिल में प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी से छुटकारा मिल सकता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
सर्दियों में रोजाना तिल का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, तिल कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों में तिल का सेवन करने सेजोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सर्दियों में नियमित रूप से तिल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें जिंक, सेलेनियम और कॉपर जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सर्दियों में तिल का सेवन सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
दिल को रखे हेल्दी
सर्दियों में तिल का सेवन करने से दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे दिल से गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
सर्दियों में तिल का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से तिल खाने से कब्ज को कम करने में मदद मिलती है और पेट को साफ रखने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications