Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Falooda Benefits: स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए लाजवाब होता है फालूदा
Falooda Benefits: गर्मी का मौसम आते ही हम सभी तरह-तरह की ठंडी आइटम्स को खाना बेहद पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है फालूदा। यह बेहद ही पॉपुलर है, जिसे दूध या पानी के साथ बनाया जाता है। साथ ही साथ, इसमें रोज सिरप, फालूदा सेव, आइसक्रीम, सब्जा के बीज कटे हुए मेवे आदि कई तरह के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने में बेहद ही टेस्टी होती है। अमूमन लोग शाम के समय इसे खाना बेहद पसंद करते हैं।
आप भी अक्सर गर्मी के दिनों में फालूदा खाते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि यह सेहत के लिए भी उतनी ही लाभदायक है। जी हां, अगर फालूदा का सेवन सीमित मात्रा में किया जाता है तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी में फालूदा खाने के फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

मेंटेन करे हाइड्रेशन
फालूदा को बनाते समय अमूमन दूध, आइसक्रीम और कभी-कभी कुछ फलों का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण बॉडी हाइड्रेशन को बनाए रखने में काफी मदद मिलती है। गर्मी के मौसम में शरीर की फंक्शनिंग को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी तरह हाइड्रेटेड हो। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो फालूदा का सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
मिलते हैं कई पोषक तत्व
यह सच है कि फालूदा में शुगर कंटेट थोड़ा अधिक होता है, लेकिन इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अमूमन इसे बनाते समय दूध, नट्स, बीज और फल आदि को शामिल किया जाता है। दूध कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करता है, जबकि मेवे और बीज में हेल्दी फैट्स और कई तरह के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। अगर आप आम या स्ट्रॉबेरी जैसे फल को इसमें शामिल करते हैं तो आपको आवश्यक विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट मिलते हैं।
एनर्जी को करे बूस्ट
फालूदा में मौजूद शुगर कंटेंट एनर्जी का एक क्विक सोर्स माना जाता है। जब गर्मी के दिनों में लगातार पसीना आता है और तरह-तरह की एक्टिविटी करने के कारण आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं तो ऐसे में फालूदा का सेवन करना अच्छा विचार हो सकता है। इससे आपको अधिक एनर्जेटिक फील होता है।
होती हैं कूलिंग प्रोपर्टीज
गर्मी के दिनों में हम सभी ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, जिससे हमें ठंडक का अहसास हो। ऐसे में फालूदा खाने से यकीनन आपको लाभ मिल सकता है। दरअसल, फालूदा में कई तरह के इंग्रीडिएंट्स, जैसे दूध और आइसक्रीम का इस्तेमाल किया जाता है, इनमें कूलिंग प्रोपर्टीज होती है, जो गर्मियों के दौरान गर्मी से राहत देने में मदद कर सकते हैं।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ के लिए फायदेमंद
फालूदा में अमूमन सब्जा के बीज का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये बीज ना केवल पाचन में सहायता कर सकते हैं, बल्कि पाचन से जुड़ी असुविधा को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, गमी के दिनों में फालूदा खाना यकीनन एक बेहद ही अच्छा विचार माना जाता है।
इस बात का रखें ध्यान
यह सच है कि गर्मी में फालूदा खाना सेहत के लिए काफी अच्छा है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। दरअसल, इसमें चीनी और कैलोरी की मात्रा अधिक हो सकती है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं तो इससे आपको वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं या फिर किसी खास इंग्रीडिएंट्स से आपको एलर्जी है, तो उसका विशेष रूप से ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications