Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Bhang Ki Chutney Recipe: उत्तराखंड में खूब फेमस है भांग की चटनी, ये है इसे खाने के फायदे और रेसिपी
Bhang Ki Chutney Recipe : भांग के शरबत के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने भांग की चटनी के बारे में सुना है। जी हां, भांग की चटनी, ये एक पहाड़ी रेसिपी है। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं में लोग इस चटनी के दीवाने हैं। हर त्योहार और फंक्शन में ये चटनी ट्रेडिशनल डिश के तौर पर बनाई जाती है।
इस चटनी का स्वाद ऐसा ही कि इसे चखने के बाद नशा आपकी जीभ पर रह जाएगा और इसे एक बार चखने के बाद आप अंगुलियां चाटते रह जाएंगे। कमाल की बात यह है कि भांग की चटनी ना सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि कई फायदे भी देती है। आइए जानते हैं कैसे बनती है।

सामग्री:
90 ग्राम भांग के बीज (Hemp seeds)
5-6 लहसुन की कली
2-3 हरी मिर्च
हरा धनिया या मुट्ठीभर धनिया के बीज
मुट्ठीभर पुदीना के ताजा पत्ते
1 नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
आवश्कतानुसार पानी
भांग की चटनी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन गर्म करें और सूखे पैन में ही भांग के बीज भूनें। भूनने के बाद बीजों को एक तरफ निकाल लें।
- अब एक सिल-बट्टे पर भांग के भुने हुए बीज, लहसुन, हरी - मिर्च, धनिया और पुदीना का पेस्ट बना लीजिए। अगर घर में सिलबट्टा नहीं है, तो मिक्सी में पेस्ट बना सकते हैं।
- सिलबट्टे या मिक्सी में पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी मिला लीजिए।
- इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लीजिए और इसमें नींबू का रस और नमक डाल लें।
- आपकी भांग की चटनी तैयार है। इसे परांठे, चावल या खाने के साथ खा सकते हैं।
इसे खाने के फायदे
- बुखार में राहत और सनस्ट्रोक में बचाव करता है।
- पाचन बेहतर बनाता है।
- भूख बढ़ाता है।
- ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड प्राप्त होते हैं
प्रोटीन, फाइबर और अन्य विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन की प्रचुरता शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
