Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मियों में छत पर खुली हवा में सोने से मिलता है सुकून, ये है सोने का सही तरीका
Chatt par Sone ke fyade : गर्मियों आते ही छत पर खुले आसमान तले सोना बचपन की सबसे अच्छी यादों मे से एक है। हालांकि बड़े शहरों में अब ये सुख कहां मिलता हैं, लेकिन गांवों की ज्यादात्तर आबादी आज भी गर्मियों में छत पर सोना ही पसंद करती हैं।
एक तो रात को ठंडी-ठंडी चलने वाले हवा का आनंद तो मिलता ही है, साथ ही बिजली का लंबा चौड़ा बिल भी नहीं आता है। गर्मियों में आसमान के तले सोने के ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं-

सुकून मिलता है
दिनभर गर्मी से बचने के लिए आप रात को जब छत पर खुले आसमान के तले सोते हैं, तो खुद को प्रकृति के नजदीक पाते हैं और खुली हवा में सांस लेते हैं, जैसे-जैसे रात बितती है और भोर होने लगती है तो मौसम भी ठंडा होने लगता है। न सिर्फ आपको ताजा हवा मिलती है बल्कि आप अपने भीतर सुकून महसूस करते हैं।
दिमाग के लिए अच्छा
आप जितनी खुली हवा में सोएंगे, उतना बेहतर ऑक्सीजन आपको मिलेगा। आपका दिमाग उतना ही बेहतर तरीके से काम करेगा। उच्च गुणवत्ता वाली ऑक्सीजन मांसपेशियों में जाकर बेहतर तरीके से काम करती है और शरीर को प्रॉपर तरीके से ब्लड सर्कुलेट होता है।
बिजली की बचत
छत पर सोने का फायदा ये भी है कि दिनभर एसी और कूलर के वजह से बिजली के मीटर के यूनिट बढ़ते ही जाते हैं। ऐसे रात को सारी बिजली बंद करके छत पर सोने से न सिर्फ आपको ठंडी हवा मिलेगी बल्कि बिजली के बिल में भारी भरकम कटौती भी होगी और बिल कम आएगा।
छत पर सोने का सही तरीका क्या है?
गर्मी के मौसम में छत पर सोने से पहले छत को पानी से धो लें या अपनी सोने वाली जगह पर ठंडे पानी का छिड़काव कर लें। इससे गर्म जमीन का तापमान गिर जाएगा। अगर छत पर मच्छर काटते हैं तो मच्छरदानी लगाकर सोएं और जिस तरफ आपको अपना सिर रखना है, उस तरफ अपने सिर के ऊपर मच्छरदानी पर एक कपड़ा रख दें, ताकि ओस की बूंदें आपको परेशान न करें.। क्योंकि इसकी वजह से न सिर्फ आपकी नींद खराब होगी, बल्कि इस्नोफीलिया और सर्द-गर्म की समस्या पैदा हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
