Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
Yellow Watermelon: लाल और पीले तरबूज में क्या है अंतर, दोनों में से क्या खाना है फायदेमंद है?
गर्मियों में तरबूज को खूब ज्यादा खाया जाता है। तरबूज स्वादिष्ट, रसीले और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब हम तरबूज की बात करते हैं, तो दिमाग में लाल तरबूज की छवि उतर आती है। जबकि मार्केट में इन दिनों पीले तरबूज ने
भी अपने रंग की वजह से धूम मचा रखी है। पीले तरबूज को रेगिस्तानी क्षेत्रों में उगने की वजह से डेजर्ट किंग के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और फायदे?

ज्यादा पोषक तत्व
पीले तरबूज में विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। दोनों में से पीले तरबूज को ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें लाल की तुलना में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। बीटा कैरोटीन कैंसर व आंखों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
वेटलॉस में मदद करता है
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें इस पीले तरबूज का सेवन करना चाहिए। इस पीले तरबूज में कैलोरी कम होती हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। मगर इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
पाचन में सुधार करें
गर्मी में लाल तरबूज का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, तरबूज में फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है। तरबूज खाने से पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। अपने पाचन को सही रखने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर
तरबूज में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होता है। तरबूज खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। पीले तरबूज को इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है।
* पीले तरबूज में लाल तरबूज की तुलना में कैलोरी कम होती है।
पीले तरबूज में लाल तरबूज की तुलना में ज्यादा मिठास होती है। यह काफी स्वादिष्ट होता है।
पीला तरबूज में बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखता है। आंखों की समस्याओं से बचाव करता है।
* पीला तरबूज, लाल तरबूज की तुलना में कम मिलता है। साथ ही इससे महंगा भी होता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











