Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
मौसंबी और इसके जूस से होने वाले हेल्थ, हेयर और स्किन के 10 फायदे

मौसंंबी का जूस बच्चे से लेकर बड़ों को भी बहुत पसंद आता है। अपने खट्टे-मीठे स्वाद के के साथ हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये स्किन और बालों से जुड़ी समस्या से भी आपको छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं मौसंबी का जूस पीने और खाने के क्या-क्या फायगे हैं।
मौसंबी के 10 फायदे
1. झड़ते बालों से पाएं छुटकारा
मौसंबी में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। कई बार आयरन की कमी से आपके बाल झड़ने लगते हैं, ऐसे में आपके लिए मौसंबी में मौजूद विटामिन सी का सेवन आपके बालों के लिए लाभकारी हो सकता है।
2. ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद
हेल्थ के साथ मौसंबी आपको ग्लोइंग स्किन देने और आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी काफी मददगार है। मौसंबी में मौजूद विटामिन-सी आपको ग्लोइंग स्किन देने में मदद करता है। दाग-धब्बों, झाइ, मुंहासों जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है। आप मौसंबी का जूस पीने के साथ इसे अपने चेहरे पर रात को लगाकर सो भी सकते हैं।
3. होंठों को बनाए कोमल
मौसंबी के जूस की मदद से आप होंठों का कालापन भी दूर कर सकते हैं। इतनी ही नहीं ये आपको फटे होंठों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
4. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
डायबिटीज पेशेंट्स अपने खाना-पान को लेकर काफी परहेज करते हैं। मौसंबी के छिलके से आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के पेशेंट्स को डॉक्टर मौसंबी के छिल्के का पाउडर पानी के साथ खाने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के पेशेंट को मौसंबी का जूस पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
5. वेट कंट्रोल करने में मददगार
अपने बढ़ते वेट को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में एक्सरसाइज के साथ मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं। वेट कम करने वाले लोगों के लिए मौसंबी का जूस काफी फायदेमंद होता है। मौसंबी में लो फेट और कैलोरी होता है। जो आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
6. कब्ज की समस्या से दिलाए राहत
आज कल फास्ट फूड के कारण अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं। मौसंबी के जूस में मौजूद एसिड आंतों से टॉक्सिन निकालकर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
7. अल्सर की समस्या से असरदार
पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने से पेप्टिक अल्सर हो सकता है। ऐसे में मौसंबी का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मौसंबी में एंटी-अल्सर के गुण मौजूद होते है, जो अल्सर से आपको बचाने में मदद करता है। लेकिन अल्सर होने पर एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
8. आंखों की बढ़ाए रोशनी
मौसंबी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं, जो आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप मौसंबी का जूस पीने के साथ पानी में इसके जूस की कुछ बुंदे डालकर भी अपनी आंखे साफ कर सकते हैं।
9. पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त
आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में भी मौसंबी का जूस काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स पित्त, डाइजेस्टिव जूस और एसिड आपके पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करते हैं। ऐसे में मौसम्बी का जूस पीने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
10. गर्भावस्था में मौसंबी
प्रेग्नेंट वुमन के लिए भी मौसंबी काफी फायदेमंद फल है। डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी के समय मौसंबी का जूस पीने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के सेहत के लिए लाभकारी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications