Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्ट्रेस आपके फिजिकल हेल्थ पर डालता हैं नेगेटिव असर, इन लक्षणों को गलती से भी न करें इग्नोर
स्ट्रेस सभी लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। स्ट्रेस का हाई लेवल आपके मेंटल हेल्थ के साथ फिजिकल हेल्थ पर भी अपना असर छोड़ता है। स्ट्रेस के कई लक्षण आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं।
मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले इसके लक्षणों को जानना जरूरी है। लेकिन स्ट्रेस के फिजिकल लक्षणों को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हम स्ट्रेस के इतने आदी हो चुके हैं कि जब तक यह हमारे शरीर को बुरी तरह प्रभावित नहीं करता हम इससे अनजान ही रहते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ फिजिकल साइन बताएंगे जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आप अपनी सोच से ज्यादा स्ट्रेस में हैं।

स्ट्रेस के कारण होने वाली शारीरिक समस्याएं
1. सिरदर्द होना
ज्यादा स्ट्रेस के कारण आपको हर समय सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। जिसमें आपको सिर के हर कोने में दर्द महसूस हो सकता है। आपके सिर का दर्द तेज या हल्का भी हो सकता है जो लगातार कई दिनों तक रह सकता है।
2. भूख में बदलाव होना
कई लोगों को स्ट्रेस होने पर भूख में बदलाव भी हो सकता है। कुछ लोगों को स्ट्रेस में बहुत ज्यादा भूख लगने लगती है। जिस कारण वो हद से ज्यादा खाना खाने लगते है। जबकि कुछ लोगों में स्ट्रेस के कारण भूख ही मर जाती है। उन्हें भूख ही नहीं लगती है।
3. थकान महसूस होना
नींद पूरी करने के बाद भी आपको थकान महसूस हो सकती है। यह समस्या भी स्ट्रेस का एक बड़ा कारण हो सकता है। तनाव के कारण आपके शरीर में हार्मोनल बदलाव हो कता है, जो सीधे आपके नींद पर प्रभाव डालता है। जिस कारण आपको सोने के बाद भी थकावट होती है और पूरे दिन नींद आ सकती है।
4. मांसपेशियों में दर्द
तनाव के कारण आपके मांसपेशियों में तनाव पैदा हो सकता है, खासकर गर्दन, कंधे और पीठ में। इससे आपके शरीर में अकड़न, दर्द और यहां तक कि मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है।
5. पेट संबंधी समस्या होना
कई बार हाई स्ट्रेस के कारण व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। स्ट्रेस आपके पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है, जिससे पेट में सूजन, कब्ज, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।
6. हाई ब्लड प्रेशर
स्ट्रेस का लेवल बढ़ने के कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकती है। जिसके कारण दिल से जुड़ी समस्या, हार्ट स्ट्रोक जैसी परेशानी होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
7. स्किन से जुड़ी समस्या
स्ट्रेस आपके हेल्थ के साथ स्किन से जुड़ी समस्या भी उत्पन्न कर सकता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने से पिंपल्स, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्किन समस्या हो सकती है। यह पित्ती, चकत्ते और अन्य एलर्जी प्रतिक्रियाओं का कारण भी बन सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
