Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
आज ही छोड़ दें रात को सोने से पहले ये गंदी आदतें, वरना शरीीर हो जाएगा बेडौल और थुलथुला
आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों में मोटापे की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। जिसका एक बड़ा कारण रात को सोते समय हमारी कुछ बुरी आदतें है।
कई लोग रात को सोने के बाद उठकर दोबारा खाते हैं, कोई लेट नाइट खाना खाता है, तो खाना खाते ही सो जाता है, वैसे तो ये आदतें कहने के लिए मामूली है, लेकिन इसका आपके वजन पर गहर असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़ते वजन का सही कारण पता नहीं लगा पा रहे हैं, तो हो सकता है कि रात की ये आदतें आपके शरीर की चर्बी बढ़ने का एक बड़ा कारण हो।

रात को सोते समय न करें ये गलतियां
हैवी डिनर करना
सोने से पहले हैवी खाना खाने से वजन बढ़ सकता है। सोते समय आपका चयापचय धीमा हो जाता है, इसलिए हैवी डिनर करने से कैलोरी फेस के रूप में जमा होने की ज्यादा संभावना होती है। इसलिए अक्सर यह सलाह दी जाती है कि सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले अपना डिनर करें और हल्का खाना ही खाएं।
शुगर या हाई फैक वाले स्नैक्स खाना
सोने से पहले चिप्स, कुकीज या आइसक्रीम जैसे शुगर या हाई फेट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन वजन बढ़ाने का काम करता है। ये खाद्य पदार्थ आमतौर पर कैलोरी में हाई और पोषक तत्वों में कम होते हैं। अगर आपको सोने से पहले भूख लगती है, तो फल, दही, या नट्स के छोटे हिस्से जैसे हेल्दी विकल्पों को चुनें।
नींद की कमी
रात को सही से नींद पूरी ना होने से भी आपके शरीर के हार्मोनल संतुलन खराब हो सकते हैं और मोटापा बढ़ सकता है। कई रिसर्च बताते हैं कि नींद की कमी से वजन बढ़ सकता है, जिसमें पेट की चर्बी भी बढ़ सकती है। समग्र स्वास्थ्य और वजन को मेंटेन रखने के लिए रात को कम से कम 7 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।
ज्यादा तनाव लेना
तनाव वजन बढ़ाने और पेट की चर्बी जमा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कई लोगों को तनाव लेने पर भूख ज्यादा लगने लगती है। जिस कारण उनकी डाइट बढ़ जाती है और साथ ही मोटापा भी बढ़ने लगता है।
सोने से पहले शराब पीना
कई लोग सोने से पहले शराब पीना पसंद करते हैं, जो वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है और पेट की चर्बी बढ़ सकती है। शराब आपकी नींद के पैटर्न को बदल सकती है। इसलिए सोते समय शराब का सेवन करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications