Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक है क्रॉस लेग पॉश्चर में बैठना, इन बीमारियों का भी बढ़ सकता है खतरा

क्रॉस लेग करके बैठना आपकी पर्सनेलिटी को और ज्यादा निखारता है। ये आपके कॉन्फिडेंट होने की एक निशानी भी होती है। भले ही क्रॉस लेग आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करता है, लेकिन इस पॉश्चर में बैठने के कई स्वास्थ्य नुकसान भी हैं। डॉक्टर भी लंबे समय तक क्रॉस लेग करके बैठने की सलाह नहीं देते हैं तो आइए जानते हैं क्रॉस लेग करके बैठने से आपको क्या बीमारियां हो सकती हैं।
क्रॉस लेग करके बैठने के नुकसान
1. दिल पर पड़ता है सीधा असर
पैर के ऊपर पैर रखकर बैठने पर पैरों की नर्व्स दबने लगती है। जिस कारण ब्लड का सर्कुलेशन पैरों की ओर न जाकर दिल की तरफ वापस आने लगता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा हो सकता है।
2. ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रॉस लेग करके ज्यादा देर तक बैठने से कई बार आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को क्रॉस लेग करके बैठने से बचना चाहिए। इस पोस्चर में बैठने से अपका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है।
3. नर्व पैरालिसिस का खतरा
ज्यादा समय तक लेग क्रॉस करके बैठने से पैरों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। पैर पर पैर रखकर बैठने से पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है। जिस कारण पैरों की नसे डेमेज हो सकती हैं और व्यक्ति नर्व पैरालिसिस का शिकार हो सकता है।
4. ब्लड सर्कुलेशन
कई बार आपने देखा होगा पैर पर पैर रखकर बैठने से हमारे पैरों में अजीब तरह की झनझनाहट होने लगती है। जिसकार कारण ब्लड सर्कुलेशन का रूक जाना होता है। क्रॉस लेग करक बैठने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन होना बंद हो जाता है। ऐसे में आप बहुत देर तक एक ही पैर पर पैर रखकर बैठने से बचें। ताकि पैरों में होने वाली समस्या से बचा जा सकें।
5. घुटने हो सकते हैं कमजोर
क्रॉस लेग करके बैठने वालों को घुटने में दर्द और कमजोरी की समस्या भी हो सकती है। इस पॉश्चर में बैठने से आपके पैरों की हड्डियों के साथ घुटने भी कमजोर होने लगते हैं। जिस कारण आपको चलने में तकलीफ होने लगती है और पैरों में दर्द की समस्या बनी रहती है।
6. लोअर बैक में समस्या
कई लोगों को लोअर बैक में दर्द की समस्या की शिकायत होती है। जिसका एक बड़ा कारण आपके बैठने का पॉश्चर भी हो सकता है। अगर आप लेग क्रॉस करके बैठते हैं और आपको लोअर बैक में दर्द रहता है तो आज ही अपने बैठने के तरीके में बदलाव करें।
7. गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत
क्रॉस लेग करके में बैठने पेल्विक बोन पर सीधा प्रेशर पड़ता है। पेल्विक बोन आपके रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट करती है। ऐसे में जब आप क्रॉस लेग करके बैठते हैं तो आपको गर्दन और पीठ में दर्द होने लगता है।
8. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक
प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने उठने, बैठने, सोने हर पॉश्चर पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्रॉस लेग करके बैठना खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को क्रॉस लेग न करके बैठने की सलाह देते हैं। इसलिए आप जब भी बैठे कोशिश करें की आपके दोनों पैर जमीन को छुएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
