Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Healthy Diet Tips: बदलते मौसम में खांसी-जुकाम से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, देखें लिस्ट
अक्सर ही हम मौसम बदलने के साथ बीमार पड़े लगते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि हमारा शरीर मौसम, हवा और तापमान में होने वाले परिवर्तनों को आसानी से झेल नहीं पाता है। अगर आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग नहीं है तो आपके बीमार होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आपको मौसम बदलने के साथ अपनी डाइट बदलने की भी जरूरत होती है। जिसमें हेल्दी डाइट लेना आपके लिए बहुत जरूरी है।
न्यूट्रीनिस्ट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मौसम में बदलाव होने के दौरान किस तरह के खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। उन्होने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, " वसंत रंगों का मौसम है - फ्लोर, फौना और यहां तक कि खाने के मामले में! लेकिन मौसम में आने वाला यह बदलाव सर्दी और खांसी जैसे आम संक्रमण अपने साथ लेकर आता है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ आपको इन संक्रमण से बचने में मदद कर सकते हैं।" आइए जानते हैं कौन से खाद्य पदार्थ है जिन्हें आपको मौसम में बदलाव के साथ अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

1. स्प्राउट्स
स्प्राउट्स खाने से आपमें विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बढ़ाती है जो हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी है। स्प्राउट्स मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और विटामिन के से भरपूर होते हैं। स्प्राउट्स में एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। कॉपर, आयरन और जिंक जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में होने वाली बीमारियों और बैक्टीरिया के से लड़ने में हमारी मदद करता है।
2. विटामिन-सी युक्त सब्जियां और फल
हमारा शरीर अपने आप विटामिन सी का उत्पादन नहीं करता है। ऐसे में यह ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम ऐसे खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करें जो विटामिन सी से भरपूर हो। आप संतरा, आंवला, नींबू, टमाटर जैसी सब्जियां और फल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. दही
दही जैसे प्राकृतिक स्रोतों में 'अच्छे बैक्टीरिया' स्वाभाविक रूप से आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करते हैं। जिससे फ्लू के मौसम में आप इंफेक्शन से खुद को बचा कर रख पाते हैं।
4. लहसुन
लहसुन में एलिसिन नामक एक प्राकृतिक रासायनिक गुण होते हैं, जो अद्भुत जीवाणुरोधी और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाने जाते हैं। लहसुन बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में आपकी मदद कर सकता हैं, इसलिए मौसम बदलने के साथ अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए।
5. पपीता
पपीता एक ऐसा फल है जो अपने उच्च फाइबर सामग्री और एंजाइम पपैन के कारण जाना जाता है। इसे खाने से आपके पाचन क्रिया में सुधार करता है। यह विटामिन सी से भी भरपूर होता है जो बीमारियों को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
6. सहजन ( ड्रामस्टिक )
सहजन विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फ्लू से लड़ने और कई सामान्य संक्रमणों को दूर करने में मदद करता है। थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और विटामिन बी 12 जैसे आवश्यक बी विटामिन से भरपूर सहजन पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटने में भी मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications