Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
दिल की बीमारी दूर रखती है एक कप कॉफी

दिन में एक प्याला कॉफी पीना आपकी धमनियों के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। इससे धमनियां न सिर्फ स्वस्थ रहती हैं बल्कि लचीली भी रहती हैं। इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए ऐसे 485 लोगों पर नजर रखी, जिनकी उम्र 65 से 100 वर्ष के बीच थी और जो दिल के लिए खतरनाक उच्च रक्तचाप और अवसाद जैसी बीमारियों से ग्रसित थे।
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने ग्रीस के द्वीप इकारिया पर रहने वाले लोगों पर अध्ययन किया। इस द्वीप को 'लंबी आयु की भूमि' कहा जाता है। यहां के एक तिहाई बाशिंदे 90 वर्ष उम्र के हैं।
शोध की रिपोर्ट में कहा गया है कि अवसाद के कारण धमनियों में कड़ापन आ जाता है। इससे दिल के आघात का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ता दल की नेता क्रिस्टिना चेरीशुहू ने कहा कि दिन में एक या दो कप कॉफी का सेवन करने वाले 56 फीसदी लोगों की धमनियां सबसे स्वस्थ स्थिति में रहती हैं।
कॉफी के सेवन से उनकी रक्त नलिकाएं युवाओं की रक्त नलिकाओं की तरह ही लचीली हो जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
