Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
सेब खाएं और अपने रक्तचाप को सामान्य बनाए

एम्स में आहार विशेषज्ञ अनुजा अग्रवाल कहती हैं सेब एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में घुलनशील रेशा होता है। इसी वजह से सेब बहुत फायदेमंद माना जाता है। घुलनशील रेशे तो अतिसार के इलाज में भी मददगार होते हैं। इनमें जैल की तरह एक प्राकृतिक पदार्थ होता है जो खून में कोलेस्टाल का स्तर घटाकर दिल के दौरे और धमनी संबंधी बीमारियों का खतरा कम करता है।
सेब में पाए जाने वाले अघुलनशील रेशे भी सेहत के लिए उपयोगी होते हैं। इनकी वजह से एंजाइम इसे आसानी से पचा नहीं पाते और पेट भरा होने का अहसास बना रहता है। सेब अपच तथा पेट की अन्य बीमारियां जैसे ऐंठन, डाइवर्टीक्यूलोसिस आदि भी दूर करता है, जो कोलोन का कैंसर, एपेंडिक्स, हीमोरॉयड, हर्निया और गालस्टोन जैसी समस्याओं का कारण होती है। आहार विशेषग्य कामिनी बाली ने कहा लोग अक्सर सेब छील कर खाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। सेब के छिलके में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
चारू ने कहा शरीर के किसी भाग में होने वाली जलन दूर करने में क्वेरसेटिन मददगार होता है क्योंकि इसमें जलन रोकने वाला गुण होता है। यह एलर्जी के कई प्रकारों से भी बचाता है। कामिनी ने कहा एक सेब के छिलके में औसतन चार मिलीग्राम क्वेरसेटिन होता है। क्वेरसेटिन में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसकी वजह से कोशिकाएं तंदुरूस्त बनी रहती हैं और यह तत्व वायुमंडल में पाए जाने वाले कैंसरकारी एजेंटों को भी रोकता है जिससे शरीर में कैंसर का विकास और प्रसार रूक सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











