Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
स्वस्थ्य दिल के लिए अपनाएं ऐसे आहार

मछली: इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स (वसा का एक प्रकार) को कम करता है। यह दिल में सूजन और रक्त के थक्के को कम करने में मदद करता है। सॉल्मन, झींगा, ट्यूना, ट्राउट, हेरिंग आदि प्रकार की समुद्री मछलियां आपके दिल के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। और कोशिश करें की ज्यादा तली हुई मछली का सेवन न करें।
रेड वाइन: रेड वाइन का एक गिलास एक दिन में पीने से आप इस बीमारी से बच सकते हैं। रेड वाइन अंगूर से बनाया जाता है जिसमें एचडीएल जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और पॉलीफिनॉल, होता है जो रक्त वाहिकाओं को साफ करता है जिससे ब्लॉकेज का खतरा टलता है। यदि आप रेड वाइन पसंद नहीं करते तो आपके लिए अंगूर का रस एक स्वस्थ विकल्प है।
हरी सब्जियां: सब्जियों में फोलेट की मात्रा अधिक पाई जाती है जो होमोंसिस्टरीन के स्तर को कम करती है। सब्जियां जैसे पालक, सलाद, असपरैगस, ब्रोकोली को अपने डाइट में रोज़ शामिल करना चाहिए। यहां तक कि टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो दिल का दौरा पड़ने की संभावना को कम कर देता है।
उच्च फाइबर: साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा काफी पाई जाती है जिनके खाने से वसा में कमी आती है। साबुत अनाज में खनिज, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। घुलनशील फाइबर भोजन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। जई, जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर को भी शामिल करें।
बादाम: बादाम में पॉलीनुयूट्रेंस, मोनो, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट आदि होता है जो दिल के लिए एक स्वस्थ खाद्य पदार्थ साबित हो सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और विटामिन और फाइबर प्रदान कर के दिल को स्वस्थ रखता है।
कोको/ डार्क चॉकलेट: जी हां। कोको दिल के लिए अच्छा होता है। इसमें पॉलीन्यूट्रियंट्स पाए जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को साफ करके रक्तचाप को कम करते हैं और साथ ही ब्लड क्लॉटिंग को कम करते हैं।
स्वस्थ रहने के लिए अपने दिल के आहार में इन खाद्य पदार्थों को अवश्य शामिल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications