Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
दिल की बीमारी है तो सब्जियों से करें प्यार

हमारे भोजन में अनेक ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें प्रतिदिन प्रयोग करके हार्ट की सभी बीमारियों से बचा जा सकता है।
1.प्याज- यह सभी घरो में प्रयोग की जाने वाली सबसे आम सब्जि है। इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह ठीक रहता है। दिल के मरीजो़ में जिनको घबराहट होती है या हृदय की धड़कन बढ़ जाती है उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।
2.टमाटर- इसको आप सलाद में काट कर प्रयोग कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, बीटाकेरोटीन व लाइकोपीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।
3. लौकी- लौकी खाने से ना केवल ऊर्जा प्रप्त होती है बल्कि इसके प्रयोग से कोलोस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य अवस्था में आना शुरू हो जाता है। ताजी लौकी का रस निकालकर चार पोदीना पत्ती व तुलसी के 2 पत्ते डालकर दिन में दो बार पीने से लाभ मिलता है।
4. लहसुन- भोजन में इसका प्रयोग जरुर करें। अगर आप सिर्फ दो कलियां सुबह खाली पेट पानी के साथ भी निगलते हैं तो भी आपको फायदा मिलेगा।
5. गाजर- अगर आपकी धड़कन बैठे बैठे ही बढ़ जाती है तो गाजर खाना आपके लिए अच्छा होगा। बढ़ी हुई धड़कन को कम करने के लिए गाजर बहुत ही लाभदायक है। गाजर का रस पिएं, सब्जी खाएं व सलाद के रूप में प्रयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
