Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
लाल प्याज करे दिल की बीमारी को दूर

हांगकांग के चीनी विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि लाल प्याज शरीर से खराब कोलेस्ट्राल निकालने में मदद करता है. कोलेस्ट्राल के कारण ही दिल का दौरा और मस्तिष्क स्राव होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार लाल प्याज शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल को बरकरार रखता है जिससे दिल की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।
अध्ययन का नेतृत्व करने वाले झेन यू चेन ने बताया कि प्याज पर व्यापक अनुसंधान के बावजूद इस बारे में बहुत ही कम जानकारी है कि उसको खाने से मानव शरीर में उसका कोलेस्ट्राल मेटाबालिज्म से जुड़े जीन और प्रोटीन पर क्या असर पड़ता है।
डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार झेन ने कहा कि अध्ययन में प्याज का विभिन्न एंजाइम्स के साथ कैसा व्यवहार रहा और इस व्यवहार के जरिए कोलेस्ट्राल को कम करने की प्रणाली क्या रही इसे समझने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लाल प्याज के शारीरिक गतिविधियों के साथ संबंध के बारे में पहली बार यह अध्ययन किया गया.
अध्ययन के लिए उन चूहों को लाल प्याज खाने के लिए दिए गए जिन्हें पहले अत्यधिक कोलेस्ट्राल की मात्रा वाला भोजन दिया जाता था। अध्ययन में पाया गया कि आठ हफ्ते बाद खराब कोलेस्ट्राल या लो डेनसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) औसत 20 प्रतिशत कम हो गया। झेन ने कहा कि इस दौरान चूहों के अच्छे कोलेस्ट्राल यानी हाई डेनसिटी लिपोप्रोटीन में कोई कमी नहीं आई।
उन्होंने कहा कि अध्ययन के नतीजों से यह बात साबित होती है कि प्याज खाने से दिल की धमनियों के कारण होने वाली दिल की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications