Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
खराब आदते जो नुकसान पहुंचा सकती हैं दिल को
हर साल हृदय रोग से मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है जो कि आने वाले 10 सालों में और भी ज्यादा बढ सकता है। लगभग 90 प्रतिशत दिल की समस्याओं का कारण हमारी खराब जीवन शैली होती है जैसे, धूम्रपान, हद से ज्यादा खाना और बिल्कुल भी एक्सरसाइज ना करना। इसलिये लाइफस्टाइल में थोडा़ सा सकारात्मक बदलाव ला कर आप दिल की बीमारी से बच सकते हैं।
साथ ही वसा मुक्त भोजन का उपभोग करने का निर्णय ही दिल के रोगों को रोकने का एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसा ही एक और आइटम है जिसे अगर आप अपने खाने के मीनू में शामिल करेगें तो आप दिल के रोग से बच सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रेड वाइन की। रेड वाइन अंगूर से बनाई जाती है और जिसमें एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) पाया जाता है, जो मृत्यु दर और तनाव को कम करने का एक तरह का प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होता है।
इसी के साथ सर्दियां भी आ रही हैं तो ऐसे में दिल के मरीज़ों को विशेष सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यही वह मौसम है जब दिल का दौरा पड़ने की पिशेष संभावना होती है। इस मौसम में मरीजों को अपने जीवन शैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लाना चाहिए जिससे आगे चल कर उनको किसी भयंकर खतरे का सामना ना करना पड़े। सर्दी आने पर गरम कपड़े पहने, यदि सुबह टहलने जाते हैं तो थोडी़ देर से निकले, खाने-पीने में तली-भुनी चीजों का प्रयोग ना करें। ऐसा कर के आप हार्ट अटैक से बच सकते हैं।
इसके अलावा मेवे जैसे, काजू, बादाम और अखरोठ आदि आपके स्वास्थय के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर आप दिल की बीमारी से पीडि़त हैं तो आपको नियमित रुप से इन मेवों का सेवन करना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा वाला फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को रोकने में काफी मददगार साबित होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी खराब आदतों से रूबरू करवाएंगे जो हमारी लाइफस्टाइल से जुडी़ हुई हैं और उनका हमारे दिल पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।

ज्यादा देर तक टीवी देखना
ज्यादा देर तक टीवी के सामने समय बिताना हार्ट अटैक या स्ट्रोक को न्योता दे सकता है, ऐसा एक स्टडी में कहा गया है जो कि अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी दा्रा की गई है।

डाइट सोडा
गर्मी के दिनों में रोजाना कोल्ड्रिक का सेवन दिल के लिये घातक हो सकता है। भले ही आपके परिवार में किसी को भी पहले हार्ट की समस्या ना हुई हो लेकिन रोजान डाइट सोडा पीने से आपको दिल का दौरा या स्ट्रोक पड़ सकता है।

शराब की लत
भले ही रेड वाइन हार्ट के लिये अच्छी मानी जाती हो लेकिन किसी भी प्रकार की शराब का अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। इससे कैलोरी बढती है और अनिद्रां की परेशानी पैदा होती है जो कि हार्ट के लिये खराब है।

ज्यादा या कम सोना
दिन में केवल पांच घंटे सोना या फिर बहुत देर, नौ घंटे तक सोने से ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस लेवल बढ सकता है।

डिप्रेशन
प्राकृतिक तरीके से हमें तनाव से मुक्ती नहीं मिल सकती लेकिन अगर आप इसे खुद ही काबू में रखें तो यह आपके हृदय की समय सीमा बढा सकने में मददगार हो सकता है।

खर्राटे लेना
जो लोग ज्यादा खर्राटे लेते हैं उन्हें सांस की कमी की वजह ब्लड प्रेशर बढने की परेशानी हो जाती है, जो कि हार्ट प्रॉब्लम पैदा कर सकती है।

अत्यधिक एक्सरसाइज
यदि आप अपनी क्षमता से ज्यादा व्यायाम करेगे तो इससे दिल पर जोर पडेगा जिससे चक्कर आएगा और दिल की थकान महसूस होगी।

स्मोकिंग
दिन में पी गई एक सिगरेट, दिल की समस्याओं का खतरा दोगुना कर सकती है। हार्ट की समस्या के अलावा यह कैंसर और लीवर की खराबी पैदा करती है।



Click it and Unblock the Notifications
