Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कैसे निपटें लो ब्लड प्रेशर से?

क्या है लो ब्लड प्रेशर?
नार्मल ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे होने से कोई फर्क नही पड़ता, लेकिन ऊपर 90 से कम हो जाए तो उसे लो ब्लड प्रेशर, निम्न रक्तचाप कहते हैं। जबकि लो ब्लड प्रेशर में शरीर में ब्लड का दबाव कम होने से आवश्यक अंगों तक पूरा ब्लड नही पहुंच पाता जिससे उनके कार्यो में बाधा पहुंचती है
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण-
चक्क्र आना, आंखों के सामने अंधेरा छा जाना और बेहोशी आना।
हार्ट बीट तेज हो जाती है।
हाथ पैर ठंडे पड़ जाते हैं।
सुस्ती
नींद
सिर दर्द
सीने में दर्द
लो ब्लड प्रेशर का कारण-
डीहाइड्रेशन
अधिक पसीना आना
बुखार
भोजन मेँ पोषक तत्वोँ की कमी
कुपोषण
खून की कमी
पेट व आंतों, किडनी और ब्लैडर मेँ खून का कम पहुंचना
निराशा का भाव लगातार बनें रहना
ज्यादा गर्म वातावरण में रहना
क्यों होता है ब्लडप्रेशर कम
इसके दो प्रमुख कारण हैं।
1) आर्थोस्टेटिक हाइपरटेंशन टाइप: इसमें पेशंट को खड़े होने पर चक्कर आ जाते हैं, क्योंकि उसका ब्लड प्रेशर एकदम से 20 पॉइंट से नीचे आ जाता है। यह काफी हद तक वैस्क्यूलर एवं नर्वस सिस्टम पर आधारित वैरायटी है। हालांकि ऐसा कई बार दवाओं के साइड इफेक्ट से या एलर्जी से भी हो सकता है।
2) हार्ट डिजीज की वजह से: ब्लडप्रेशर कम होना हार्ट की गंभीर बीमारी से जुड़ा हो सकता है, जिसमें हार्ट के एयॉटिर्क व माइट्रल वॉल्व की सिकुड़न (स्टिनोसिस) या लीकेज की बीमारी, हार्ट फेल्योर यानी लो पंपिंग कपैसिटी एवं हार्ट की स्पीड की अनियमितता (एट्रियल फिब्रिलेशन या वेंट्रीक्यूलर एब्नॉर्मल बीट्स) प्रमुख हैं।
क्या खाना चाहिये?
लो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाये रखने में चुकंदर का जूस काफी कारगर होता है। रोजाना 100 - 100 एमएल. जूस सुबह - शाम पीना चाहिए। मल्टी विटामिन सप्पलीमेंट, विटामिन बी सप्पलीमेंट, विटामिन सी और प्रोटीन लेना चाहिये। इससे हफ्ते भर में ब्लड प्रेशर बिल्कुल सामान्य हो जाएगा। नमक का सेवन कीजिये क्योंकि यही आपका जीवन बना सकता है।
जब ब्लडप्रेशर लो है तो क्या करें
1. तुरंत ही बैठ या लेट जाएं, अपनी मुट्ठियों को खेले और बंद करें, लंबी सांस अनंद बाहर खींचे।
2. चीनी, नमक तथा नींबू का शर्बत पिएं।
3. पैरों के नीचे दो तकिए लगाकर लेटें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
